प्र●1●सरोद पर बजाया जिंगल बेल की धुन अमजद अली खान ने.।
26,December,2018
◆आप को बता दे कि देश और दुनिया में हर तरफ क्रिसमस की धूम है,तमाम सितारे इस मौके पर परिवार वालों और करीबियों के साथ त्योहार का आनंद ले रहे हैं,सरोद वादक अमजद अली खान ने भी अपने प्रशंसकों को एक वीडियो यूटूब पर बेज कर जारी कर सुरमई अंदाज में क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं. और तकरीबन एक मिनट के वीडियो में वो सरोद से पॉपुलर क्रिसमस सॉन्ग जिंगल बेल की ट्यूनिंग बजा कर इस मौके को खास बना रहे हैं.।
◆पर उनके वीडियो यूटूब पर भी है और वो सरोद के साथ बैठे हुए हैं और सरोद से जिंगल बेल बजाते दिख रहे हैं और उनके पीछे क्रिसमस ट्री के साथ डेकोरेटिव बैकग्राउंड भी नजर आ रहा है. उनकी ये प्रस्तुति संगीत प्रेमियो के लिए उनकी तरफ से एक खास उपहार की तरह है और सुनने वालों को ये सुखद एहसास से भरने का माद्दा रखती है. अमजद अली खान काफी लंबे वक्त से संगीत की सेवा में हैं और अब अपने बेटों के साथ तमाम कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देते रहते हैं.।
◆पर उनके संगीत में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा कई सारे सम्मानों से नवाजा जा चुका है. उन्हें संगीत नाटक अकदमी अवॉर्ड और पद्म विभूषण जैसे सम्मानों से नवाजा जा चुका है. संगीत उन्हें विरासत में मिला जिसे अपनी लगन और श्रद्धा से संजोते हुए वे आगे बढ़े. इसके बाद अब उनके बेटे भी उनके संगीत सफर का हिस्सा बन गए हैं और इस परंपरा को आगे लेकर जा रहे हैं.।
◆आप को बता दें कि क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया के कलाकार खूब एंजॉय कर रहे हैं. कटरीना कैफ ने हाल ही में अपने करीबी दोस्तों के लिए क्रिसमस पार्टी रखी. इसके अलावा सारा अली खान ने भी परिवार संग इस मौके को खास बनाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कीं जिसमें तैमूर भी क्रिसमस सेलिब्रेट करते नजर आए.।
【नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक कमेंट शेयर करें और फॉलो बटन को क्लिक करें प्लीज.।】
Comments
Post a Comment