प्र●1●इंडियन आइडल-10 अनु मलिक की जगह सिंगर सलीम मर्चेंट को लिया है.।
23,October,2018
◆अब MeToo के लपेटे में आने के बाद संगीत कार अनु मलिक को इंडियन आइडल 10 के जज पैनल से बाहर होना पड़ा था. शो को नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी और अनु मलिक जज कर रहे थे. मेकर्स ने अब अनु मलिक की जगह सिंगर सलीम मर्चेंट को लिया है.।
◆पर खुद सलीम मर्चेंट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा- ''इंडियन आइडल की शूटिंग के लिए जा रहा हूं.'' मालूम हो कि अनु मलिक पर 4 महिलाओं ने #MeToo मूवमेंट के तहत आरोप लगाए हैं. सबसे पहले सोना मोहपात्रा ने अनु को कठघरे में खड़ा किया था और उन्हें लगातार अपराध करने वाला बताया था.।
◆क्या फिर सिंगर श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगाए. कहा कि उन्होंने काम देने के बदले अश्लील डिमांड की थी. इसके बाद इंडियन आइडल-5 की असिस्टेंट डायरेक्टर रहीं डेनिका डिसूजा ने भी कहा था कि वह ऐसी 2 महिलाओं को जानती हैं जिनसे साथ अनु मलिक ने गलत हरकत की थी. इन दोनों महिलाओं ने मिड डे से बातचीत में अपनी दहला देनी वाली कहानियां बताई. 90 के दशक में एक स्ट्रगलिंग सिंगर रही पहली महिला ने बताया कि अनु मलिक ने उसे गलत ढंग से छुआ था.।
◆पर जब आरोप लगाने वाली दूसरी महिला इंडियन आइडल सीजन 10 का हिस्सा रह चुकी है. जानकारी के मुताबिक, सिंगर को शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री देने की बात कही गई थी. लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया क्योंकि शो में अनु मलिक जज थे. वह 7 साल पहले उनके साथ बदतमीजी कर चुके थे.।
【नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक कमेंट शेयर करें और फॉलो बटन को क्लिक करें प्लीज.।】
Comments
Post a Comment