गोविंदा ने कहा, एक फिल्म की पेशकश की, जिसपर डेविड ने बड़ा रुखा जवाब देते हुए कहा.।

प्र●1●गोविंदा ने कहा, एक फिल्म की पेशकश की, जिसपर डेविड ने बड़ा रुखा जवाब देते हुए कहा.।

19,september,2018

◆जब गोविंदा, डेविड धवन की जोड़ी ने 90 के दशक में एक के बाद एक 15 हिट फिल्में दी थीं, लेकिन अभिनेता इस बात को लेकर आशंकित हैं कि वह अब आगे कभी निर्देशक के साथ काम कर पायेंगे. धवन ने वर्ष 1989 में फिल्म ‘ताकतवर’ से निर्देशन में कदम रखा था. इस फिल्म में गोविंदा नायक थे. निर्देशक-अभिनेता की इस जोड़ी ने ‘शोला और शबनम’, ‘हीरो नंबर 1 ‘कूली नंबर 1 और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. वर्ष 2007 में आयी ‘पार्टनर’ इस जोड़ी की आखिरी फिल्म थी.।

◆पर 54 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने एक फिल्म के सिलसिले में धवन से संपर्क किया था लेकिन उनके नकारात्मक जवाब से उन्हें काफी ‘दुख’ पहुंचा. गोविंदा ने कहा ‘‘मुझे आशंका है कि अब मैं कभी डेविड धवन के साथ काम कर पाऊंगा. कारण यह है कि उन्होंने एक फिल्म बनाई, जिसका नाम है ‘चश्मे बद्दूर’. मैंने उन्हें इसका विषय सुनाया था (लेकिन) उन्होंने किसी और के साथ फिल्म बनानी शुरू कर दी. जब मुझे यह पता चला तो मैं हैरान हुआ. मैंने उन्हें फोन किया और कहा, ‘डेविड मैं वाकई चाहता हूं कि हम अपनी 18वीं या 19वीं फिल्म साथ करें’ लेकिन उन्होंने पलटकर कभी मुझे फोन नहीं किया.।

◆गोविंदा ने कहा, एक फिल्म की पेशकश की, जिसपर डेविड ने बड़ा रुखा जवाब देते हुए कहा, ‘गोविंदा से कहो कि उसने बहुत सवाल करना शुरू कर दिया है. फिल्म में चाहे उसे जो भूमिका दी जा रही हो, उसे बस वही करना चाहिए.’ इससे मैं बहुत आहत हुआ. यकीनन उनका बेटा भी उनसे सवाल करता होगा. शायद उन्होंने यह कभी नहीं उम्मीद की होगी कि एक दिन मैं इस मुकाम पर पहुंचूंगा या मैं आगे बढूंगा या फिर सांसद बनने के बाद मैं फिल्मों में वापसी करूंगा.’’ अभिनेता ने बताया कि उन्होंने धवन को यह सूचित करने के लिये फोन किया था कि अगर वे वर्ष 2010 तक साथ काम नहीं करते हैं तो वह उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे.।

【नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक कमेंट शेयर करें और फॉलो बटन को क्लिक करें प्लीज.।】

Comments