प्र●1●गणेश जयंती के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करना चाहिए वरना कलंक का भागी बनना पड़ता है जाने पूरी बात.।
12,September,2018
◆गणेश चतुर्थी के दिन से गणेशोत्सव शुरू हो गया है सड़कों के किनारे व मैदानों में पंडालों में गणेश जी की स्थापना की जा रही है गणपति बप्पा मोरया की गूंज चहुंओर सुनाई दे रही है ऐसे में भगवान विनायक के जन्मदिवस पर अब घर घर लोग गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने लगे हैं ऐसे में आइए जानें विघ्नहरण मंगल करण सर्वप्रथम पूज्यनीय श्री गणेश जी की पूजा कैसे करें जिससे की उनकी कृपा हमेशा बनी रहे.।
◆ये सामग्री जरूरी हिंदू धर्म में मिट्टी अथवा सुपारी आदि से बनी गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है गणेश की जी की पूजा करने के लिए कुछ खास सामग्री होना जरूरी माना जाता है जैसे शुद्ध जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, पंचामृत, वस्त्र, यज्ञोपवीत, सुगंध, लाल चंदन, रोली, सिंदूर, गंगाजल, पान, सुपारी, रूई, कपूर, अक्षत, पुष्प, माला, दूब, शमीपत्र, जनेऊ, गुलाल, आभूषण, धूपबत्ती, दीपक, प्रसाद, फल, आदि इसके साथ कलश पर रखने के लिकए चावल होना भी बेहद जरूरी है।
◆गणेश जी को 21 लड्डूओं का भोग लगाने का विधान है इनमें से 5 लड्डू गणेशजी की प्रतिमा के पास रखकर शेष ब्राह्मणों में बांट देने चाहिए। गणेश जी की आरती और पूजा किसी कार्य को प्रारम्भ करने से पहले की जाती है और प्रार्थना करते हैं कि सभी कार्य निर्विघ्न पूरे हो.।
◆गणेशजी का पूजन सायंकाल के समय करना चाहिए पूजनोपरांत दृष्टि नीची रखते हुए चंद्रमा को अर्घ्य देकर, ब्राह्मणों को भोजन कराकर दक्षिणा भी देनी चाहिए.।
◆इस प्रकार चंद्रमा को अर्घ्य देने का तात्पर्य है कि जहां तक संभव हो गणेश जयंती के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए क्योंकि इस दिन चंद्रमा के दर्शन करने से कलंक का भागी बनना पड़ता है।
◆अगर दस दिनों तक गणेश स्थापना की सामर्थ्य ना हो तो वस्त्र से ढ ंका हुआ कलश, दक्षिणा तथा गणेशजी की प्रतिमा किसी पुजारी या आचार्य को समर्पित करके गणेशजी के विसर्जन का विधान उत्तम माना गया है
◆गणेशजी का इस तरह पूजन करने से विद्या, बुद्धि की तथा ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति तो होती ही है, साथ ही विघ्न-बाधाओं का भी समूल नाश हो जाता है।
◆अगर गणेश दस दिनों तक स्थापित किए हैं तो प्रतिदिन गणेश चतुर्थी की कथा-गणेशजी का पूजन सायंकाल के समय करना चाहिए पूजन का समय हर दिन एक ही रखें आरती-पूजनोपरांत प्रसाद का वितरण करें हो सके तो भगवान गणेश का जयकारा करें।
【नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक कमेंट शेयर करें और फॉलो बटन को क्लिक करें प्लीज.।】
Comments
Post a Comment