हेलीकॉप्टर ईला' 12 अक्टूबर को रिलीज होगी यह फिल्म जरूर देखें.।

प्र●1हेलीकॉप्टर ईला' 12 अक्टूबर को रिलीज होगी यह फिल्म जरूर देखें.

26,september,2018

◆अब बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' से कमबैक करने जा रही हैं.और अजय देवगन प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में काजोल एक मां का किरदार निभाएंगी जो अपने बेटे के कॉलेज में पढ़ने जाती हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है और गानों को भी खासा पसंद किया जा रहा है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया सॉन्ग 'रुक रुक रिलीज किया है, जिसमें कोजाल काफी मजेदार अंदाज में दिख रही हैं. मालूम हो कि, 'रुक रुक' गाना 24 साल पुरानी फिल्म 'विजयपथ' का है, जिसमें अजय देवगन और तब्बू ने लीड रोल निभाया था. 1994 में आई इस फिल्म के गाने में तब्बू, अजय देवगन को मनाती नजर आई थीं.।

◆पर इस रुक रुक' के नए वर्जन की तारीफ तब्बू ने की है. काजोल के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि इस गाने को जरूर देखें  दिल से.।

◆अब बता दें, काजोल जल्द ही फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में नजर आएंगी. और मितेश शाह द्वारा लिखित 'हेलीकॉप्टर ईला' में काजोल अकेली मां और  महत्वाकांक्षी सिंगर की भूमिका में हैं. प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड एक्टर रिद्धि सेन अहम भूमिका में हैं. इसमें वह काजोल के बेटे का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. यह फिल्म अजय देवगन और पेन इंडिया लिमिटेड के जयंतीलाल गाडा द्वारा सह-निर्मित है. 'हेलीकॉप्टर ईला' 12 अक्टूबर को रिलीज होगी यह फिल्म जरूर देखें.।

【नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक कमेंट शेयर करें और फॉलो बटन को क्लिक करें प्लीज.।】

Comments