सिर्फ आपके लिए ये है भैय्याजी सुपरहिट गैंग की पहली झलक.।

प्र●1● "सिर्फ आपके लिए ये है भैय्याजी सुपरहिट गैंग की पहली झलक.।

08August,2018

◆अब लंबे ब्रेक के बाद अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ से बड़े पर्दे पर एक बार फिर वापसी करने के लिए तैयार हैं. प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का अपना फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है.!

◆प्रीति ने अपना लुक शेयर करते हुए लिखा, “धमाकेदार वापसी, मिलिए सपना दुबे से ‘भैय्याजी सुपरहिट’ में. 19 अक्टूबर को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में आएगी.।

◆और प्रीति ज़िंटा का फर्स्ट लुक काफी दमदार लग रहा है. तस्वीर में प्रीति साड़ी पहने नज़र आ रही हैं और उनके हाथ में बंदूक हो. तस्वीर में प्रीति के फिल्म के कैरेक्टर को लेकर लिखा गया है, “सपना दुबे, भैय्याजी की धरम पत्नी और गरम पत्नी, बात कम, गोली ज़्यादा चलाती हैं.।

◆आपको बता दें कि इससे पहले सनी देओल ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नज़र आ रही थी. सनी देओल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "सिर्फ आपके लिए ये है भैय्याजी सुपरहिट गैंग की पहली झलक.।

◆43 साल की प्रीति ज़िंटा का फर्स्ट लुक तो काफी शानदार है. फिल्म में उनके साथ सनी देओल, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, अमीशा पटेल और मुकुल देव जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. फिल्म का निर्देशन नीरज पाठक ने किया है.।

‌【 नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें और जानकारी के लिए फॉलो बटन को क्लिक करें प्लि】!!

Comments