चिंता के लक्षण,कारण,बचाव,और चिंता का इलाज तूरत .!

प्र●1चिंता के लक्षण,कारण,बचाव,और चिंता का इलाज तूरत .!

05August,2018

■महारे जीवन में चिंता संज्ञानात्मक, शारीरिक, भावनात्मक और व्यवहारिक विशेषतावाले घटकों की मनोवैज्ञानिक और शारीरिक दशा है, यह घटक एक अप्रिय भाव बनाने के लिए जुड़ते हैं जो की आम तौर पर बेचैनी, आशंका, डर और क्लेश से सम्बंधित हैं, चिंता एक सामान्यकृत मनोदशा है जो कि प्रायः न पहचाने जाने योग्य किसी उपन द्वारा उत्पन्न हो सकती है। देखा जाए तो, यह भय से कुछ अलग है, जो कि किसी ज्ञात खतरे के कारण उत्पन्न होता है,इसके अतिरिक्त भय, भागने और परिहार, के विशिष्ट व्यवहारों से संबंधित है, जबकि चिंता अनुभव किये गये अनियंत्रित या अपरिहार्य खतरों का परिणाम है!

चिंता के लक्षण

◆सभी चिंता विकारों के कु सामान्य लक्षण हैं:

घबराहट, भय और बेचैनी।
नींद सम्बंधित समस्याएं।
शांत और स्थिर रहने में अक्षमता ।
हाथ या पैर का ठंडा पड़ना, पसीने आना, सुन्न या झुनझुनाहट ।
सांस लेने में दिक्कत ।
शुष्क मुँह।
जी मिचलाना।
ऐंठी हुई मांसपेशियां।
चक्कर आना।
तेजी से श्वास लेना, या हाइपरवेन्टीलेशन। (Hyperventilation)
ज़्यादा पसीने आना ।
कमजोरी और सुस्ती।
जिस चीज के बारे में आप चिंतित हैं उसके अलावा किसी और चीज के ऊपर स्पष्ट रूप से ध्यान देने या सोचने में कठिनाई।
पाचन या जठरांत्र संबंधी समस्याएं।

चिंता के कारण

◆शोधकर्ताओं को ठीक से नहीं पता है कि वास्तव में एनज़ाइटी का क्या कारण होता है मानसिक विकारों के अन्य रूपों की तरह, ये भी कुछ चीज़ों के संयोजन से होता है, जिनमें आपके मस्तिष्क और पर्यावरण में बदलाव, तनाव और आनुवंशिकता भी शामिल हैं!

◆हालाँकि ऐसा माना जाता है की शंकित व्यवहार, जैसे आकुलता, चिंता का कारण बनता है चिंता एक विकार में बदल जाती है जब आकुलता और चिंता सामान्य जीवन शैली में हस्तक्षेप करते हैं चिंता से हमें डरने की आवश्यकता नहीं है यह मानना सामान्य है कि कुछ चीज़ हमें नुकसान पहुंचा सकती है वास्तव में, डरना, शरीर के अस्तित्व तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है हम डर जाते हैं जब हमें यह लगता है कि हमें या किसी व्यक्ति या किसी चीज़ जिसकी हम परवाह करते हैं, को हानि पहुँच सकती है समस्या यह है कि ज़्यादा चिंतित रहने वाले व्यक्तिओं को उन लोगों की तुलना में खतरा ज़्यादा होता है जो कम चिंतित रहते हैं बहुत अधिक चिंतित व्यवहार हमारे जीवन में चिंता विकार का कारण बनता है!

चिंता से बचाव

◆तनाव प्रबंधन>यदि आपको चिंता होती है, तो आपके जीवन में तनाव को कम करना महत्वपूर्ण है आराम करने के तरीके ढूंढें व्यायाम तनाव को दूर करने का एक अच्छा तरीका है व्यायाम के अलावा, अपने नियमित काम से ब्रेक लें या छुट्टी की योजना बनाएं। यदि आपको किसी विशेष चीज़ का शौक है, तो उसके लिए समय निकालें ऐसी चीजें करें जो आपको बेहतर महसूस करवाती हैं!

◆अच्छे से खाएं>एक स्वस्थ आहार खाने से आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बेहतर महसूस कर सकेंगे कोशिश करें जब भी संभव हो, फल, सब्जियां और पूरे अनाज शामिल करें चिकना, मीठा, उच्च वसा, संसाधित खाद्य पदार्थों का उपभोग न करें!

◆हिसाब रखें>अपने तनाव और चिंता वाली मनोदशा का हिसाब रखें इन चीज़ों का हिसाब रखने से आपको याद रहेगा की किस कारण से आपको चिंता या तनाव होते हैं!

◆अस्वस्थ पदार्थों से बचें>तम्बाकू, ड्रग्स और शराब को अक्सर तनाव काम करने वाले पदार्थ माना जाता है लेकिन इनका उपयोग शरीर को वास्तव में नुकसान पहुंचाता है, जिससे तनाव और चिंता का सामना करना मुश्किल हो जाता है कैफीन से भी चिंता विकार हो सकता है या उसे बढ़ा सकता है सामान्य तौर पर, जो चीज़ें आपको स्वस्थ बनाती हैं वह आपको तनाव और चिंता से निपटने में मदद भी करती हैं!

चिंता का इलाज

चिंता विकार का इलाज दवा, मनोचिकित्सा या संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी के साथ किया जा सकता है। अक्सर, उपचार का सबसे अच्छा तरीका एक या दो प्रक्रियाओं का संयोजन होता है चिंता विकारों का उपचार दीर्घकालिक रूप में किया जाना चाहिए ज्यादातर मामलों में, इसका इलाज सफल होता है!

दवा>कई एन्टीडिप्रेसेन्ट दवाएं चिंता विकारों के इलाज में काम आ सकते हैं

मनोचिकित्सा >यह एक प्रकार की काउन्सलिंग है के लिए भावनात्मक प्रतिक्रिया को संबोधित करता है। एक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ आपको आपके चिंता संबंधी विकार के बारे में समझाने और उससे निपटने के बारे में वार्तालाप के ज़रिये मदद करता है!

संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी>यह एक प्रकार की मनोचिकित्सा है जिसमे आपको आपके सोचने के पैटर्न और व्यवहार में बदलाव जिनसे एनज़ाइटी होती है उनकी पहचान करना सिखाया जाता है!

【 नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें और जानकारी के लिए फॉलो बटन को क्लिक करें प्लि】!!

Comments