भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय विधायकों और कार्यकर्ताओें के साथ- साथ कई सामजिक संगठनों ने भी सैनी का जोरदार स्वागत किया. !
प्र●1● भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय विधायकों और कार्यकर्ताओें के साथ- साथ कई सामजिक संगठनों ने भी सैनी का जोरदार स्वागत किया. !
29,july,2018
◆प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीेजेपी के गढ़ हाड़ौती में शुक्रवार को पहुंचे मदनलान सैनी का कोटा मेे जोरदार स्वागत, सैनी ने राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर संभाग स्तरीय बैठक कोटा में ली. इस बैठक में हाड़ौती के सभी भाजपा प्रतिनिधि मौजूद रहे. सैनी के कोटा आने पर शहर के कई इलाकों में भव्य स्वागत किया गया,भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय विधायकों और कार्यकर्ताओें के साथ- साथ कई सामजिक संगठनों ने भी सैनी का जोरदार स्वागत किया. हैग्रिग ब्रिज के पास सांसद ओमबिरला, विधायक चंद्रकांता मेधववाल, प्रह्लाद गुंजल सहित संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की. इसके बाद जैसे-जैसे सैनी का काफिला आगे बढ़ता गया. स्थानीय विधायकों और कार्यकर्ताओं ने जगह -जगह प्रदेशध्यक्ष का स्वागत किया. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से तकनीकी विश्वविधालय के बाहर प्रदेश अध्यक्ष का इस्तेकबाल किया गया. विधायक संदीप शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दादाबाडी में, छावनी चौराहे पर विधायक भवानी सिंह राजावत और नयापुरा में विधायक प्रह्लाद गुंजल की ओर से स्वागत किया गया!
◆इस दौरान मदन लाल सैनी ने कोटा के सर्किट हाउस में ही मीडिया से बात भी की. जहां उन्होंने दो बातें स्पष्ट कहीं जिस वजह से भाजपा में टिकट के संभावित दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं. सैनी ने पहली बात कही 'टिकिट मिलने की गारंटी नहीं', और उनकी दूसरी धमाकेदार बात थी 'टिकिट कटने की संख्या भी निर्धारित नहीं'.!
◆प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे थे कोटा
सैनी ने राजस्थान गौरव यात्रा की तैयारियों पर संभाग स्तरीय बैठक में मंथन भी किया. यात्रा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कोटा संभाग के पदाधिकारियों से चर्चा की. इसके अलावा विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों का मूल मंत्र भी सैनी ने दिया. इसी के साथ सरकार और संगठन के बारे में भी कार्यकर्ताओं का फीडबैक भी लिया. आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सैनी पहली बार कोटा पहुंचे थे.!
【 नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें और जानकारी के लिए फॉलो बटन को क्लिक करें प्लिस】!!
Comments
Post a Comment