प्र●1●यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान पर .!
29,july,2018
◆यमुना नदी का जल स्तर 90,000 क्यूसेक के खतरे के निशान को पार कर आज सुबह नौ बजे 2.11 लाख क्यूसेक तक पहुंच गयापिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से यमुना उफान पर है वहीं, हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंचने पर भारी तबाही मचा सकता है बारिश के कारण नदी का जल स्तर और बढ़ने की संभावना है
◆खतरे के निशान को पार कर गया यमुना का जल स्तर
यमुना खादर व आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए छह लाख क्यूसेक पानी के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार देर शाम उच्चस्तरीय बैठक बुलाई इस बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव अंशु प्रकाश सहित अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे!
◆जरूरत पड़ने पर लें सेना की मदद बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ के हालात के दौरान स्थिति से निपटने की तैयारियों की जानकारी मांगी उन्हें अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग सहित सभी विभागों को सर्तक कर दिया गया है यमुना के निचले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को खादर क्षेत्र से हटा दिया गया है साथ ही आसपास के क्षेत्रों में नाव व गोताखोरों को तैनात किया गया है वहीं मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए यदि सेना या अन्य की भी मदद लेने की जरूरत पड़ी तो उस दिशा में भी कदम उठाए जाएं!
◆लोगों से मांगा सहयोग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सहयोग मांगा है उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा द्वारा छोड़ा गया पानी रविवार शाम तक दिल्ली पहुंच सकता है प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है लोगों को भी सहयोग करना चाहिए सभी विभाग के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है बाढ़ संबंधी जानकारी 1077 पर दे सकते हैं इसके लिए अलग से नियंत्रण कक्ष बनाया गया है!
◆हथिनी कुंड से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हथिनी कुंड से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया यमुना का जल स्तर बढ़ने के चलते आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने नदी के किनारे निचले इलाकों में रह रहे लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है इस स्थिति को देखते हुए अब निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है!
◆यमुना का जल स्तर बढ़ने का अनुमान एसडीएम (ईस्ट) अरुण गुप्ता के मुताबिक, यमुना का जल स्तर बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है सावधानी बरती जा रही है अरुण गुप्ता ने बताया कि हमने इस बारे में सूचना दे दी है कि लोग अपने परिवार और पशुओं को लेकर ऊंचे स्थानों पर चले जाएं लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि जल स्तर बढ़ने के दौरान यमुना नदी में नहाने नहीं जाएं विस्थापित लोगों के लिए 10 स्थानों पर टेंट लगाकर व्यवस्था की है!
◆हालात पर नजर ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीएम महेश कुमार के अनुसार सभी संबंधित विभाग अलर्ट पर हैं सभी सेक्टर ऑफिसर्स यमुना में बोट से दौरा कर रहे हैं उन्होंने बताया कि लोगों को बचाने या मदद के लिए बोट तैयार हैं और नदी की तलहटी में बसे लोगों को ठहराने के लिए विभिन्न 10 स्थानों पर टेंट की व्यवस्था कर दी गई है यमुना में बोट घूम रही हैं और लोगों को चेतावनी जारी कर रही हैं कि वे बाहर निकल आएं उन्होंने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है जरूरत पड़ी तो एनडीआरएफ की मदद भी ली जाएगी!
◆सारे रिकॉर्ड ध्वस्त सन 2013 के बाद यमुना ने उफान के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए यमुना के तेज बहाव से भूमि का कटाव जारी है हरियाणा के कई इलाकों में यमुना से सटे कई गांवों में पानी घुस गया है इसके मद्देनजर दिल्ली सरकार के सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग ने चेतावनी जारी कर निचले इलाकों में रह रहे लोगों को झुग्गी झोपड़ियों को खाली करने का निर्देश दिया है!
◆हथिनी कुंज बैराज से छोड़ा गया पानी बता दें कि हरियाणा के हथिनी कुंज बैराज से लगातार काफी मात्र में पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में भी यमुना का पानी चेतावनी स्तर को शुक्रवार को ही पार कर गया था। इसके बाद शुक्रवार शाम छह बजे हथिनी कुंड बैराज से 40680 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था पहले ही कहा जा रहा था कि शनिवार रात तक यमुना में पानी का स्तर खतरे के निशान के और करीब पहुंच जाएगा!बता दें कि यमुना में जल स्तर 204.83 मीटर के ऊपर जाते ही खतरा बढ़ जाता है। गौरतलब है कि बीते 40 साल में यमुना 1967, 1971, 1975, 1976, 1978, 1988, 1995 और 2013.!!
【 नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें और जानकारी के लिए फॉलो बटन को क्लिक करें प्लिस】!!
Comments
Post a Comment