इंसान के शरीर मे झुनझुनाहट और हाथ मे लगने के उपाय.!

प्र●1 इंसान के शरीर मे  झुनझुनाहट और हाथ मे लगने के उपाय.!

26,july,2018

◆हमारे शरीर मे जब आपको झनझनाहट होती है, तो आपको ऐसा लगता है की बस जल्दी से इससे राहत पा ली जाएँ, लेकिन समझ नहीं आता है,अचानक से ऐसा महसूस हो की आपके हाथ पैर में जान ही नहीं है, और अजीब सी झुनझुनी हो रही है, कई बार इसमें दर्द भी महसूस होता है, यदि हाँ तो यह एक आम समस्या होती है, जो आपके शरीर में विटामिन बी १२ की कमी, शरीर में रक्त वाहिकाओं के सुचारु रूप से काम न करने के कारण, तंत्रिका तंत्र पर किसी चोट के लगने के कारण, आधी नशीले पदार्थो का सेवन करने के कारण, आदि आपको ये समस्या हो सकती है,जिससे आपको हाथों और पैरों की झनझनाहट को दूर करने में मदद मिलती है, और इसके कुछ कारणो पर भी चर्चा करते है!

झनझनाहट के लक्ष्यन.

★तंत्रिका तंत्र पर दबाव पड़ने के कारण या तंत्रिका तंत्र पर चोट लगने के कारण हाथो पैरो में झनझनाहट होने लगती है!

★शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और बी-12, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि की कमी भी आपके हाथो और पैरों में झनझनाहट का कारण बनती है!

★जब कोशिकाओं के कार्य में कुछ असामनता हो जाती है तब भी आपको झनझनाहट महसूस हो सकती है!

★रक्त वाहिकाओं के दबाव के कारण या शरीर के किसी हिस्से में रक्त का प्रवाह सुचारु रूप से न होने के कारण!

★कुछ खाद्य पदार्थ या दवाइया भी ऐसी होती है जिनके सेवन से आपको ये परेशानी होने लगती है!

★शुगर के रोगियों को ये समस्या ज्यादा होती है!

★बहुत अधिक शराब का सेवन, धूम्रपान आदि करने पर भी आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ता है!

★ठन्डे पानी में काफी देर रहना, या ठंडी चीज को काफी देर तक छूने के कारण भी आपको झनझनाहट महसूस हो सकती है!

झनझनाहट के उपाय निशूल्क.

◆हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते है, साथ ही इसमें एक तत्व पाया जाता है जिसे कुरकुर्मीन कहते है, इसके कारण आपके पुरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में माद्दा मिलती है,इसके इस्तेमाल के लिए आप एक गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छे से पकाएं, उसके बाद ठंडा करके इस दूध का सेवन करें साथ ही हल्दी और पानी का पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं, आपको झनझनाहट से राहत पाने में मदद मिलेगी!

दालचीनी का इस्तेमाल करें

◆दालचीनी का प्रयोग करने से भी आपको अपने हाथों और पैरों की झनझनाहट को दूर करने में मदद मिलती है, क्योंकि इसके सेवन से आपके शरीर में मैग्नीशियम, और पोटैशियम के तत्वों की कमी को पूरा करने में माद्दा मिलने के साथ आपके ब्लड सर्कुलेशन में भी मदद मिलती है, इससे बचने के लिए आपको एक गिलास में दालचीनी पाउडर को उबाल कर उसके गुनगुना रहने तक उसका सेवन करना चाहिए इसके अलावा आप दालचीनी पाउडर के साथ थोड़ा अदरक भी उबाल सकते है, और उसमे एक चम्मच शहद मिलाकर लेते हैं तो भी आपको फायदा होता है!

तलवो की जलन.

★करेला दिलाये राहत पैरो की जलन से करेले के पत्तों का रस निकालकर पैरों के तलुवों पर इसकी मालिश करने से पैरों की जलन दूर हो जाती है करेले के पत्तों को पीसकर पैरों पर लेप करने से भी इस रोग में लाभ होता है!

★सरसो का तेल और लहसुन का तेल पैर के तलवो के लिए सरसो के तेल में 3-4 लहसुन की कलियाँ काट कर तब तक गरम करे जब तक लहसुन की कलियाँ काली ना पड़ जाये फिर उस तेल से हाथ और पैरो के तलवों में जलन होने पर मालिस करने से जलन में आराम मिल जायेगा सरसो के तेल में अनामिका ऊँगली को डुबो कर अपनी नाभि पर लेटकर गोल गोल तब तक घुमाए जब तक नाभि सारा तेल ना सोख ले यह दोनों सबसे उत्तम तरीके है जलन से निजात पाने के!

★ठंडा पानी दिलाय जलन से राहत ठंडा पानी हाथ और पैरो के तलवों में जलन के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपचार में से एक है ठंडा पानी पैरों में होने वाली झुनझुनी, सुन्नता और सूजन से जल्दी राहत प्रदान करता है इसके लिए टब में ठंडा पानी भरें फिर इस पानी में अपने पैरों को कुछ मिनट के लिए भिगोये अपने पैरों को थोड़ा आराम देने के बाद फिर से ऐसा ही करें इस उपाय को दिन में कई बार दोहराये कुछ मिनट से ज्‍यादा अपने पैरों को ठंडे पानी में न भिगोये क्‍योंकि इससे लक्षण खराब हो सकते हैं इसके अलावा अपने पैरों पर सीधे बर्फ या आइस पैक को न लगाये!

★ मेहंदी का उपयोग जलन दूर करने में गर्मी के मौसम में जिन लोगों के पैरों में लगातार जलन होती रहती है उनकें पैरों में मेंहदी लगाने से उनकी जलन दूर हो जाती है!

◆शरीर का कोई भी अंग कट जाने के बाद खून बंद होने का नाम ही नहीं लेता है !

बद करने के उपाय.

★हल्दी- हल्दी एक ऐसा मसाला है जो हर रसोईघर में आसानी से मिल जाता है। यदि आपका हाथ कट गया है और रक्त रूकने के नाम ही नहीं ले रहा है तो हल्दी पावडर या पीसी हुई हल्दी घाव पर लगाने से रक्तपात तुरन्त रूक जाता है सबसे बड़ी बात यह है कि हल्दी एन्टीसेप्टिक  का काम भी करता है, जो किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाता है!

★चीनी- अगर बच्चा गिर गया है और उसका हाथ या पैर कट गया है तो कटे हुए जगह पर चीनी लगाने से खून बहना तुरन्त रूक जाता है लेकिन एक बात का ध्यान रहे कि चीनी लगाने के दस या पंद्रह मिनट के बाद कटे हुए जगह को धोना न भूलें!

★शहद- चीनी की तरह शहद भी इस काम में माहिर होता है यह सिर्फ त्वचा संबंधी समस्याओं का निवारण ही नहीं करता है बल्कि रक्तपात को रोकने में भी मदद करता हैं शहद का एन्टीबैक्टिरीअल गुण घाव को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाता है यहाँ तक कि जल कर फफोला पड़ जाने पर भी शहद लगाया जाता है!

◆आज का दिन इंसान सोचता है,खुशियां आये तो मैं मुस्कुराऊ और खुशियां सोचती हैं कि ये मुसकुराऐ तो मैं आऊअच्छा होगा कि आप ही ज़िद छोड़ दें और खुशियों को आने का मौका दें यही हमारे उपाय है सहि होने के जीद करणे से काम नहि होता यही हमारे जीवन पर लागू होता है जीसे हम पीरो और हाथो की झनझहट  कहते है आप स्वथ रहे आपका जीवन स्वथ रहगा.!

【 नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें और जानकारी के लिए फॉलो बटन को क्लिक करें प्लि】!!

Comments