जंगल के जानवरों की कहानी!

प्र●1●कहानी एक जंगल की!
29,may,2018
    
◆एक बड़ा सुन्दर जंगल था, लेकिन बस एक बात गलत थी, कि वहां का शाषन एक लोमड़ी देखती थी। अपने मोहक भेडिया टीम के साथ, और जंगल वासियों को तंग कर रखा था !

◆आखिर एक दिन ऐसा आया जब जंगल के बाकी पीड़ित जंतु शेर,हाथी इत्यादि ने शांति पूर्ण ढंग से विद्रोह कर दिया उन्हे जंगल के सारे जंतुओं का पर्याप्त समर्थन मिला, जानवर रास्ते पर आ गए। कुछ पेड़ पर चढ़ कर उग्र विरोध करने लगे, समस्या विकराल थी।
लेकिन जैसा की आम तौर पर होता है, लोमड़ी स्वभाव से चालाक मानी जाती है। वह उस समय किसी दूसरे जंगल में गयी थी। अपने टेंशन का इलाज कराने, उसने तत्काल प्रमुख भेडिये को आदेश दिया कि सभी पार्टियों को बुला के मीटिंग कम और पार्टी ज्यादा की जाये। .
भेडिया ने सबसे पहले भयंकर जंतु पार्टी” के अध्यछ लाल भेडिया को फोन मिलाया   आप आओगे न सहमती न देने के लिए, आपको तो पता है हम लोग सब जूझ रहे हैं, कही शेर हाथी की बात लागु हो जायेगी तो हम तो जायेंगे ही, आप भी न बचोगे ” लाल भेडिये ने मूछों पर हाँथ फिराया, बोला “यार मलाई तो सब अकेले खाते हो ये बताओ कुछ भोजन पानी का जुगाड किया है की नहीं!

◆मोहक ने कहा “जी, लोमडी जी के आदेश पर सब कुछ तैयार है!

◆लाल भेडिया ने कहा, अभी तो पेट भरा हुआ है, कल रखिये ताकि आज हम भोजन पानी बंद कर के आपके व्यंजनों का लुफ्त उठा सके!

◆अतंत्तोगत्वा  अगले दिन सबकी पार्टी राखी गयी , जिसमे अंजीर , काजू , किशमिश , खरगोश, हिरन आदि का मांस की पूरी व्यवस्था थी!

◆पहुचाते सारे भूखे भेड़ियों ने जम के अपने एक दिन के खाली पेटों को भरा, फिर लाल भेडिये न कहा, जी जनाब कहिये क्या करना है इन सब का !

◆मोहक ने कहा, भाई स्थिति छुपी नहीं है, तुम भी चोर  हम भी चोर तो आखिर हुए न मौसेरे भाई  तो इस घडी में साथ आपलोग न देंगे कौन देगा  सब मिल के किसी तरह इन शेर हाथियों  को कुचलने का उपाय बताओ लाले ने कहा, ये काम पहले न किया गया आपसे
अब एक काम करिये, एक आध् हफ्ता और दाये बाएं कीजिये, अपने अप सब अपने अपने बीवी बच्चों के पास पहुच जायेंगे, वैसे ये बताईये ये किस प्रजाति का खरगोश था बड़ा स्वादिस्ट था, अगली बार फिर एक मीटिंग कीजिये, हम जरुर आएंगे
इस से क्या सीक मीलती है!

(और निचे पड़े)

◆अब सिरदर्द बनी बाघों की बढ़ती तादाद!

◆भारत में किसी दौर में बाघों के संरक्षण के लिए बनी योजनाएं अब सरकार के लिए सिरदर्द साबित हो रही हैं. कम होते जंगल इंसानों के साथ शिकारी पशु के संघर्ष का कारण बन रहे हैं!

◆अपने मैंग्रोव जंगल और रॉयल बंगाल टाइगरों के सबसे बड़े आशियाने के तौर पर मशहूर सुंदरबन में कभी बाघों की घटती तादाद ने वन विभाग को चिंता में डाल दिया था लेकिन अब उनकी तेजी से बढ़ती तादाद अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गई है ग्लोबल वार्मिंग और पेड़ों की अवैध कटाई के चलते घटते जंगल और बाघों की बढ़ती तादाद ने इंसानों के साथ संघर्ष की घटनाएं तेज कर दी हैं. क्षेत्रफल को देखते हुए इस इलाके में सौ से कुछ ज्यादा बाघ रह सकते हैं लेकिन इनकी तादाद अब 90 के पार पहुंच गई है!

(बढ़ती तादाद)

◆सुंदरबन इलाका बाघों के रहने के लिए सदियों से मुफीद रहा है जल, जंगल और जलवायु के अनूठे तालमेल के चलते बाघों को यह आशियाना बेहद रास आता है. यही वजह है कि इसे रॉयल बंगाल टाइगरों का सबसे बड़ा घर होने का गौरव हासिल है. भारतीय वन्यजीव संस्थान, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और ग्लोबल टाइगर फोरम की ओर से हुए एक ताजा अध्ययन में कहा गया है कि भारतीय क्षेत्र में स्थित सुंदरबन में प्रति सौ वर्गफीट में 4.68 बाघों को रखने की क्षमता है. सुंदरबन के क्षेत्रफल को देखते हुए यहां सौ से कुछ ज्यादा बाघ उन्मुक्त होकर रह सकते हैं. लेकिन इलाके में बाघों की तादाद लगातार बढ़ रही है. वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2014 में इलाके में 76 बाघ थे जो दो साल बाद 86 तक पहुंच गए. अब इनकी तादाद 90 से ज्यादा हो गई है. इस साल इलाके में कैमरा ट्रैप पद्धति से बाघों की गिनती से इस तथ्य का खुलासा होने के बाद वन्यजीव विशेषज्ञ चिंता में हैं. सुंदरबन को 1973 में टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित कर दिया गया था और 1984 में इसे सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया. वर्ष 1997 में इसे यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया!

◆वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि बाघों की आबादी का घनत्व बढ़ने से उनके विचरण और शिकार करने की जगह घटेगी. इसके नकारात्मक नतीजे सामने आएंगे. वैसी स्थिति में भोजन की तलाश में बाघ जंगल से लगी इंसानी बस्तियों में पहुंचने लगेंगे. नतीजतन इंसानों व जानवरों में संघर्ष की घटनाएं और तेज होंगी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सुंदरबन में हर साल औसतन 35 से 40 लोग बाघ के शिकार बन जाते हैं. लेकिन स्थानीय लोग कहते हैं कि इलाके में हर साल अमूमन सौ से ज्यादा लोग बाघ के जबड़ों में जिंदगी गंवा देते हैं. भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक वाईवी झाला कहते हैं "वर्ष 2016 और 2017 में बाघों की तादाद के आंकड़े अनुमान पर आधारित हैं. असली तादाद इससे ज्यादा हो सकती है. वह कहते हैं कि जंगल में बाघों के भोजन के लिए सुअरों और हिरणों जैसे जानवरों की तादाद बढ़ा कर बाघों के जंगल से बाहर निकलने की घटनाओं पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सकता है. वर्ष 2011 से 2013 के बीच हुए एक सर्वेक्षण के आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि सुंदरबन में बाघों के भोजन के लिए हिरणों का घनत्व 5.24 प्रति वर्गकिलोमीटर है!

(बाघों का भोजन)

◆उक्त अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत व बांग्लादेश में सुंदरबन में बाघों की आबादी वाले छह हजार वर्गकिलोमीटर इलाके में बाघों की तादाद तीन सौ से ज्यादा हो सकती है. झाला कहते हैं,बांग्लादेश में बाघों के भोजन की कमी नहीं होने और सुंदरबन के पास ज्यादा इंसानी बस्तियां नहीं होने की वजह से वहां बाघों को रखने की क्षमता भारतीय सुंदरबन के मुकाबले ज्यादा है. लेकिन वहां बाघों और उनके शिकारों यानी भोजन बनने वाले जानवरों के अवैध शिकार की समस्या गंभीर है. यही वजह है कि वहां बाघों की आबादी का घनत्व अपेक्षाकृत कम है सुंदरबन के इलाके में 150 उद्योगों को रेगुलराइज करने के बांग्लादेश सरकार के फैसले का भी इस पर असर होगा
तमाम वन्यजीव विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि सुंदरबन में बाघों का भोजन बढ़ा कर उनके इंसानी बस्तियों में आने की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है. मुख्य वन्यजीव अधिकारी रवि कांत सिन्हा कहते हैं "राज्य वन्यजीव बोर्ड ने राज्य के विभिन्न हिरण पार्कों में हिरणों की तादाद बढ़ने की स्थिति में उनको सुंदरबन में ले जाकर छोड़ने की मंजूरी दी है. जंगली सुअरों के मामले में भी ऐसा ही है." वह बताते हैं कि वन विभाग की ओर से समय-समय पर सुंदरबन से सटे इलाके में रहने वालों लोगों के बीच अभियान चला कर उनसे मछली या केकड़ा पकड़ने के लिए जंगल में नहीं घुसने का अनुरोध किया जाता है!

(ग्लोबल वार्मिंग बनी समस्या)

◆झाला कहते हैं कि सुंदरबन की सबसे बड़ी समस्या फिलहाल ग्लोबल वार्मिंग और उसकी वजह से समुद्र का जलस्तरबढ़ना है. इससे ज्यादातर मैंग्रोव जंगलों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है. वैसी, हालत में बाघों की लगातार बढ़ती आबादी इंसानी बस्तियों में निकल कर तबाही मचा सकती है. इंसान व जानवरों के बीच तेज होते संघर्ष की वजहों का पता लगाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से गठित एक विशेषज्ञ समिति की शुरूआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि सुंदरबन से सटी बंगाल की खाड़ी का जलस्तर बढ़ने, बाघों के चरने की जगह लगातार घटने और अपना पसंदीदा खाना नहीं मिलने की वजह से बाघ भोजन की तलाश में इंसानी बस्तियों में आने लगे हैं.
प्रोजेक्ट टाइगर के पूर्व फील्ड डायरेक्टर प्रणवेश सान्याल इसके लिए वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी को जिम्मेवार ठहराते हैं. वह कहते हैं "सुंदरबन के जिस इलाके में बाघ रहते हैं वहां पानी का खारापन बीते एक दशक में 15 फीसद बढ़ गया है. इसलिए बाघ धीरे-धीरे जंगल के उत्तरी हिस्से में जाने लगे हैं जो इंसानी बस्तियों के करीब है. नेचर एनवायरनर्मेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी के सचिव विश्वजीत रायचौधरी कहते हैं "हालात काफी चिंताजनक है. सरकार को वन्यजीव प्रेमी संगठनों को साथ लेकर इस दिशा में शीघ्र ठोस पहल करनी चाहिए!

◆जान बचाने के लिये मेरठ में बसेंगे गैंडे!

◆असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में रहने वाले दुर्लभ गैंडों के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित हस्तिनापुर सैंक्चुअरी में जगह तलाश ली गयी हैं. उन्हें असम से हजारो किलोमीटर दूर मेरठ में भी रखा जायेगा!

◆एक सींग वाला गैंडे को राइनो के नाम से भी जाना जाता है. लगभग 12 फीट लम्बे और 6 फीट ऊँचे जानवर का वजन लगभग तीन टन होता है. ये इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की खतरे वाली सूची में है. इस वजह से इनको दुर्लभ कहा जाता है. इसके अलावा उनके रहने का स्थान लगातार घटता जा रहा है और सींग री मांग के कारण होने वाले शिकार की वजह से उनकी संख्या भी घटती जा रही है.
विज्ञान !

◆कभी पूरे इंडो-गैंजेटिक मैदान में पाए जाने वाले एक सींग वाले राइनो अब केवल 3500-4000 बचे हैं जो ज्यादातर असम में हैं. भारत में इनका शिकार पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं. फिर भी इनकी सींग के लिए इनका शिकार चोरी छुपे होता है. इनके सींग और शरीर के अन्य हिस्सों से यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं बनाने की बात कही जाती हैं. काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडे शिकार के अलावा बाढ़ और यहां तक बाघों के हमले में भी मारे जा चुके हैं. ऐसे में इनके पुनर्वासन की कवायद जोरों से चल रही है!

◆असम में काजीरंगा नेशनल पार्क में रहने वाले गैंडों के लिए नया घर तलाश लिया गया है. मेरठ में स्थित हस्तिनापुर सैंक्चुअरी में बिजनौर बैराज के पास हैदरपुर झील में करीब 60 वर्ग किलोमीटर में इनका आशियाना बनाया जायेगा. विशेषज्ञों ने इस जगह का निरीक्षण कर लिया है और इस जगह को उनके पुनर्वास के लिए सही पाया है. यहां गैंडो का खाना यानी घास के मैदान आराम से उपलब्ध हैं. यहां लगभग नौ प्रकार की घास मिलती है जिसे गैंडे चाव से खायेंगे. मेरठ के मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार के अनुसार ये प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है. कब और कितने राइनो लाये जायेंगे ये बाद में तय होगा!

◆ये एक सींग वाले गैंडे आईयूसीएन की 'खतरे' वाली लिस्ट में हैं इसीलिए इनकी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं. पशु तस्करों और शिकारियों से बचाव के लिए शासन ने भी कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है. पूरी हैदरपुर झील को अभेद सुरक्षा घेरे मे ले लिया जायेगा. दर्जनों जगह पर सी सी टी वी कैमरे लगाये जायेंगे. पहली बार गैंडो की सुरक्षा के लिए वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन फोर्स का भी गठन किया जायेगा. जिसमें सेना के सेवानिवृत जवान होंगे. ये हथियार और नाईट विजन कैमरों से लैस होंगे. ये पूरी तरह से सरकारी दस्ता होगा. मेरठ के मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार ने ऐसा दस्ता बनाने की पुष्टि की है!

◆कुल मिला कर हस्तिनापुर सैंक्चुअरी को गैंडो का सबसे सुरक्षित घर बना दिया जायेगा. इससे पहले उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क में लगभग तीन दर्जन गैंडो का पुनर्वास किया गया था. लेकिन हस्तिनापुर सैंक्चुअरी की भौगोलिक और इकोलॉजी स्थिति की वजह से ये जगह सबसे बेहतर पायी गयी है. हस्तिनापुर सैंक्चुअरी चूँकि भारत की राजधानी दिल्ली से मात्र 130 किलोमीटर की दूरी पर है ऐसे में पर्यटन की दृष्टि से भी गैंडों को यहां लाने के फैसले को सही माना जा रहा है!

【नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें और जानकारी के लिए फॉलो बटन को क्लिक करें प्लीज】!!

Comments