प्र●जिंदगी में सफलता पाने के लिए एक लक्ष्य होना जरूरी है जो लोग अपने लक्ष्य पर लगातार काम करते हैं वो कभी असफल नहीं होते इसके लिए अपने आप को प्रेरित रखना बहुत आवश्यक है यहां पर हम कुछ सफलता से रिलेटेड शायरी लेकर आए हैं जो निश्चित रूप से आपको प्रेरित करेगी जिंदगी में सफलता पाने के लिए अपने आप को प्रेरित रखिए अच्छा साहित्य पढ़िए जो आपने अपने आप से कमिटमेंट किया है उस पर फोकस रखिए नॉलेज लेते रहिए और ऐसे विचारों से दूर रहिए जो जीवन में निराशा भरते है अपने आप से अच्छा व्यवहार कीजिए और जो चीजें आपको डिस्ट्रिक्ट करती हैं उनसे दूर रहिए तो चलिए जानते है सफल लोगो के विचार जीवन का रशाय!
1● पलकों पे आँसुओं को कभी सजाना नहीं चाहिए
हर ज़ख़्म भरने के लिए दवा नहीं चाहिए
राहों को मंज़िलों से कभी दूर नहीं कर पाओगे
मुश्किलों को देख कभी हार मान बैठ जाना नहीं चाहिए!
2●शाम सूरज को ढलना सिखाती है
शमा परवाने को जलना सिखाती है
गिरने वालों को तकलीफ़ तो होती है
पर ठोकर ही इंसान को चलना सिखाती है!
3●तारों में अकेला चाँद जगमगाता है
मुश्किलों में अकेला इंसान डगमगाता है
काटों से घबराना मत मेरे दोस्त
क्योंकि काटों में ही अकेला गुलाब मुस्कुराता है!
4●ज़िन्दगी हसीं है ज़िन्दगी से प्यार करो
हो रात तो सुबह का इंतज़ार करो
वो पल भी आएगा जिस पल का इंतज़ार है आपको
बस खुदा पे भरोसा और वक़्त पे ऐतबार करो!
5●बेहतर से बेहतर कि तलाश करो
मिल जाये नदी तो समंदर कि तलाश करो
टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से
टूट जाये पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो!
6●परिंदो को मिलेगी मंज़िल एक दिन
ये फैले हुए उनके पर बोलते है
और वही लोग रहते है खामोश अक्सर
ज़माने में जिनके हुनर बोलते है
होली की बेहतरीन शायरी ग्रीटिंग कार्ड अपने नाम और फोटो के साथ भेजे!
7● परेशानियों से भागना आसान होता है
हर मुश्किल ज़िन्दगी में एक इम्तिहान होता है
हिम्मत हारने वाले को कुछ नहीं मिलता ज़िंदगी में
और मुश्किलों से लड़ने वाले के क़दमों में ही तो जहाँ होता है!
8●ज़िंदगी कि असली उड़ान बाकी है
जिंदगी के कई इम्तेहान अभी बाकी है
अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीन हमने
अभी तो सारा आसमान बाकी है!
9●बुलंद हो होंसला तो मुठी में हर मुकाम है
मुश्किले और मुसीबते तो ज़िंदगी में आम है
ज़िंदा हो तो ताकत रखो बाज़ुओ में लहरो के खिलाफ तैरने कि
क्योकि लहरो के साथ बहना तो लाशो का काम है!
10●मंजिल उन्ही को मिलती है जिनके सपनो में जान होती है
पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से ही उड़ान होती है!
11●मंजिल मिले ना मिले ये तो मुकद्दर की बात है
हम कोशिश भी ना करें ये तो गलत बात है!
12● हौंसला मत हार
गिरकर ऐ मुसाफिर
अगर दर्द यहाँ मिला है
तो दवा भी यहीं मिलेगी!
13●मेरी मंज़िल मेरे करीब है
इसका मुझे एहसास है गुमान नहीं मुझे इरादों पर अपने
ये मेरी सोच और हौंसलों का विश्वास है!
14●वही है जिन्दा जिसकी आस जिन्दा है
वही है जिन्दा जिसकी प्यास जिन्दा है
श्वास लेने का नाम ही जिंदगी नहीं
जिन्दा वही है जिसका विश्वास जिन्दा है!
15●अंदाज़ कुछ अलग ही मेरे सोचने का है
सब को मंज़िल का है शौख मुझे रास्ते का है!
प्र●ज़िन्दगी में जब कोई मायूस होता है तो वह कोई न कोई सहारा ढूंढने की कोशिश करता है कुछ लोगों को परिवार या दोस्तों का सहारा मिल जाता है लेकिन कुछ लोग ज़िन्दगी की चुनौतियों का सामना करने में लगे रहते हैं ऐसे लोगों के लिए चंद लफ्ज़ ही सहारा बनकर उनका हौसला बढ़ाने का काम करते हैं जब आप भी ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में ख़ुद को अकेला और हारा हुआ महसुस करें तो इन शायरी को पढ़कर आप ख़ुदको फिर से उमंग और उत्साह से भर लें।ये पढ़ना न भूलें - ये शायरी पढ़कर आप भुला बैठेंगे अपने सभी दर्द शाम सूरज को ढलना सिखाती है शमा परवाने को जलना सिखाती है गिरने वाले को होती तो है तकलीफ़ पर ठोकर ही इंसान को चलना सिखाती है!
●(तकदीर तो उनकी भी होती है)
तकदीर के खेल से कभी मायूस नही होते ज़िन्दगी में ऐसे कभी उदास नही होते हाथों की लकीरों पर विश्वास मत करना तक़दीर तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते!
●(जब तक तुझ में मिठास न आ जाए)
एक दिन सागर ने नदी से पूछा कब तक मिलती रहोगी मुझ खारे जल से नदी ने हंस कर कहा जब तक तुझ में मिठास न आ जाए तब तक!
●(नवाबों की तरह)
खैरात में मिली हुई ख़ुशी मुझे अच्छी नहीं लगती मैं अपने दुखों में भी रहता हूँ नवाबों की तरह!
●(तकदीरों पर टाला नहीं जाता )
दुनिया का हर शौक़ पाला नहीं जाता कांच के खिलौनों को उछाला नही जाता मेहनत करने से मुश्किलें हो जाती हैं आसन क्योंकि हर काम तकदीरों पर टाला नहीं जाता!
●(हिम्मत ' ए ' इंसान के आगे क्या नहीं मुमकिन)
ग़म ए ज़िन्दगी के सितमवार बहुत हैं रंज औ मायूसी के दीदार बहुत हैं हिम्मत ए इंसान के आगे क्या नहीं मुमकिन माना के शिकस्त ओ हार के आसार बहुत हैं!
●(अभी उठने की ठानी नहीं )
लहरों को शांत देख कर ये मत समझना कि समंदर में रवानगी नहीं है,जब भी उठेंगे तूफ़ान बन कर उठेंगे अभी उठने की ठानी नही है!
●(कश्तियाँ बदलने की ज़रूरत )
सोच को बदलो सितारे बदल जायेंगे नज़र को बदलो नज़ारे बदल जायेंगे कश्तियाँ बदलने की ज़रूरत नहीं दिशाओं को बदले किनारे बदल जायेंगे!
अत: जीवन मे अपने विचार बदले!!!!
【 नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें और जानकारी के लिए फॉलो बटन को क्लिक करें प्लीज.।】
Comments
Post a Comment