(प्र)जीवन में सफलता बहुत जरुरी है सफल होने के लिए हमें जीवन में और अपने विचारों में बहुत से बदलाव लाने होते हैं यदि हम अपने विचारों में अच्छे बदलाव लायें तो हमारे कार्य भी अच्छे होने लगेंगे और अच्छे कार्यों से हमारा जीवन सकारात्मक रूप से बदल जायेगा जीवन में बड़े बदलाव के लिए जीवन को बदलने वाले विचारों की जरुरत होती है!
【दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा की जीवन में उपयोग करोगे तो सच में आपका जीवन बदल जायेगा और आप हर रोज एक नई सफलता की माला अपने गले में पहनोगे इन को कृपया आप ध्यान से पढ़िए और एक एक को अपने जीवन में जगह दीजिये सच है कि आपका जीवन बदल जायेगा और जीवन में कार्य करने के आपके तरीके सकारात्मक रूप से बदल जायेंगे】!
[जीवन को बदल देने वाले विचार अब आप इन को कृपया ध्यान से पढ़िए और इन्हें एक पेज पर copy कर लीजिए यदि आप इन विचारों को दिन में पाच बार दोहरा ओगे तो इनका प्रभाव आपके जीवन में महसूस होने लगेगा]!
1●कभी हिम्मत मत हारो' एक बार स्वयं पर विश्वास रखकर आगे कदम बढ़ाकर तो देखो' रास्ते स्वयं नजर आते चले जायेंगे और यदि आपका विश्वास अटल रहा तो मंजिल भी आपका इंतजार करते नजर आ जाएगी"!
2●यदि कोई कार्य अच्छा है तो उसे तुरंत शुरू कर दो लोगों के बारे में मत सोचो कि लोग क्या कहेंगे क्योकि कमी तो लोग ईश्वर में भी निकाल देते हैं- तो आप क्या चीज हो" !
3●अधिक सोचने' की जगह 'अधिक करने''' में विश्वास रखो'''अधिक करने की जगह सही करने'' में विश्वास रखो''''और “"सही करने के लिए आपको “सही सोचना"' भी होगा अत; कम सोचो मगर अच्छा सोचो!
4● जीवन में पैसा सब कुछ नहीं होता लेकिन जीवन में (पैसा )बहुत कुछ जरूर होता है और जो व्यक्ति बहुत कुछ को सब कुछ समझ लेता है अंत में उसके पास कुछ भी नहीं बचता!
5●समय का उपयोग करके बहुत सा धन कमाया जा सकता है लेकिन धन का उपयोग करके एक पल भी नहीं बढ़ाया जा सकता अत; समय का सही उपयोग करना सीखो!
6●लोहे को कोई नष्ट नहीं कर सकता लेकिन लोहे पर लगी जंग उसे धीरे--धीरे नष्ट कर देती है इसी प्रकार आपको कोई नहीं हरा सकता लेकिन आपकी गलत सोच आपको धीरे--धीरे हार के द्वार पर खड़ा कर देगी अत; अच्छा सोचो और जीत जाओ!
7●जीवन में उछलो तो ऐसे कि सारे आसमान को छू लो जीवन की गहराई में ऐसे डूबो कि उसके सभी चमकते मोती खोज निकलो फैलो तो ऐसे कि पूरी कायनात में समा जाओ और सुकड़ो तो ऐसे कि हर किसी के दिल में समा जाओ!
8●अच्छा सोचोगे तो अच्छा वापस आएगा बुरा सोचोगे तो बुरा वापस आएगा मीठा बोलोगे तो मीठे बोल ही दूसरों से सुनोगे कड़वा बोलोगे तो खरी खोटी ही तो सुनोगे क्योकि हम जो देते हैं वही हमें वापस मिलता है!
9●एक निश्चित लक्ष्य को लेकर सही राह पर चलना जीवन यात्रा कहलाता है और बिना लक्ष्य को लिए हुए किसी भी रास्ते पर चलना जीवन का भटकाव कहलाता है अत; कम से कम एक लक्ष्य आपके पास हमेशा होना चाहिए!
10●किसी भी कार्य में जल्दबाजी मत करो जल्दबाज़ी आपको भटकाव की ओर ले जाएगी भटकने से अच्छा है कि थोड़ा रुको समझो और फिर चलो!
11●आपका दिमाग एक भट्टी की तरह है जो हर समय आपके अनन्त विचारों की ऊर्जा से गर्म रहता है अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप इस ऊर्जा का उपयोग किस तरह करते हो!
12●लोग कहते हैं कि हमेशा व्यस्त रहो अच्छी बात है। लेकिन व्यस्त रहना ही काफी नहीं है महत्वपूर्ण यह है कि आप कब और किस कार्य में व्यस्त हो!
13●यदि आप चाहते हो कि लोग आपको पहचानें तो अधिक से अधिक लोगो से अपनी पहचान बढ़ाओ यदि आप चाहते हो कि लोग आपकी बात माने तो लोगों के दिलों में जगह बनाओ और यदि आप चाहते हो कि लोग आपको हमेशा याद रखें तो कलम उठाओ और कुछ नए विचार लोगों को दो चाणक्य ने भी ऐसा ही किया था!
14●अगर आप अच्छे कार्य करते हैं तो दूसरों के सामने अपनी तारीफ कभी मत करो क्योकि यदि आपके कार्य वास्तव में अच्छे हैं तो आपके अच्छे कार्य ही सबको बता देंगे कि आप कैसे हो सफल लोग खुद अपने बारे में नहीं बोलते बल्कि उनके कार्य उनके बारे में बोलते हैं!
15●अपना मुंह खोलने से पहले अपना दिमाग खोल लेना बहुत जरुरी है अर्थात जब भी और जहाँ भी बोलें, पहले खुले दिमाग से सोचें कि इसका क्या परिणाम होगा यदि परिणाम अच्छा हो तो तुरंत बोल दें!
16●यदि आप असंभव को संभव बनाना चाहते हैं तो असंभव को पाने के लिए आपको कुछ ऐसा करना होगा जो अकल्पनीय हो यदि आप ऐसा कर सकते हैं तो आगे बढ़कर नया और जो अब तक सोचा न गया हो कुछ ऐसा कीजिए!
17●आज दुनिया को एक ऐसे इंसान की जरुरत है जो इस दुनिया को बदल सके आप भी ऐसा कर सकते हैं यदि आप खुद को इस योग्य नहीं समझते तो जरा सोचिये अगर आप नहीं तो कौन अगर अब नहीं तो कब जो भी हो आप भी इसे कर सकते हो अभी शुरू हो जाओ
18●जो भी कार्य शुरू करो सोच कर शुरू करो और यदि शुरुआत कर दो तो बीच में उस कार्य को किसी भी वजह से मत रोको क्योकि जब आप पीछे जाकर किसी दूसरे कार्य को शुरू करके फिर वहीं पहुंचते हैं जहाँ आपने पहले वाला कार्य छोड़ा था जरा सोचिये इससे कम मेहनत और इससे कम समय में तो आप पहले कार्य को ही पूरा कर सकते थे!
19●यदि आपसे पहले कोई और सफल हो जाता है तो घबराना मत क्योकि आप भी जानते हो कि घर बनाने से ज्यादा समय बांग्ला बनाने में लगता है!
20●जीवन में सफलता के लिए केवल कठिन परिश्रम ही जरुरी नहीं है बल्कि यह भी जरुरी है कि कठिन परिश्रम किस दिशा में किया जा रहा है सही दिशा में कठिन परिश्रम बहुत जरुरी है!
प्र●[सुविचार अच्छे विचार ]
1●मन ही मनुष्य को स्वर्ग या नरक में बिठा देता है स्वर्ग या नरक में जाने की कुंजी भगवान ने हमारे हाथ में दे रखी है!
2● अपनी नम्रता का गर्व करने से अधिक निंदनीय और कुछ नहीं है!
3●मनुष्य तो दुर्बलताओं की प्रतिमा है जिसमें देवत्व और दानवत्व दोनों का ही समावेश है!
4●भगवान ने मनुष्य को अपने ही समान बनाया पर दुर्भाग्य से इन्सान ने भगवान को अपने जैसा बना डाला!
5●मानव का दानव होना उसकी हार है मानव का महामानव होना उसका चमत्कार है और मनुष्य का मानव होना उसकी जीत है!
6●माँ के ममत्व की एक बूंद अमृत के समुद्र से ज्यादा मीठी है!
7●तुम ये कभी मत सोचो कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है ऐसा सोचना तो सबसे बड़ा अधर्म है अगर कोई पाप है तो वो यही है की ये कहना तुम निर्बल हो या अन्य लोग निर्बल हैं!
8●निरंतर विकास जीवन का एक नियम है और जो भी व्यक्ति खुद को सही दिखाने के लिए अपनी रूढ़िवादिता को बरकरार रखने की कोशिश करता है वो खुद को एक गलत स्थिति में पंहुचा देता है!
9●जब तक हम खुद पे विश्वास नहीं करते तब तक हम भागवान पे विश्वास नहीं कर सकते!
10●जो पुत्र पैदा ही न हुआ हो अथवा पैदा होकर मृत हो अथवा मुर्ख इन तीनों में पहले दो ही बेहतर हैं न की तीसरा कारण यह है की प्रथम दोनों तो एक बार ही दुःख देते हैं जबकि तीसरा पद-पद दुःखदायी होता है !
11●मृत्यु वह सोने की चाभी है जो अमरत्व के भवन को खोल देती है!
12● मेरी खुद की अनुमति के बिना कोई भी मुझे ठेस नहीं पहुंचा सकता!
13●मौन वार्तालाप की एक महान कला है।
14●अपने रहस्य को किसी को मत बताओ ये आदत आपको ख़त्म कर देंगी!
15●आप अगर ऐसा सोचते हो की सब कुछ अच्छा होगा तो जरुर वाही होगा!
16●वह जो अपने प्रियजनों से अत्यधिक जुड़ा हुआ है उसे चिंता और भय का सामना करना पड़ता है क्योंकि सभी दुखों कि जड़ लगाव है इसलिए खुश रहने कि लिए लगाव छोड़ दीजिये!
17●सुंदर विचार जिनके साथ हैं वे कभी एकांत में नहीं हैं।
18● विद्या के अलावा और कोई ज्ञान नहीं है!
19●जैसे सूर्य सबको एक-सा प्रकाश देता है बरसात सबके लिए बरसती है उसी तरह विद्यावृष्टि सब पर बराबर होनी चाहिए!
20● एक अनपढ़ व्यक्ति का जीवन उसी तरह बेकार है जैसे कुत्ते की पूँछ होती है जो ना उसके पीछे का भाग ढकती है ना ही उसे कीड़े-मकौडों के डंक से बचाती हे!
21●कृत्रिम सुख की बजाये हमेशा ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये!
22● आप अभी वो हैं जो आप रह चुके हैं। आप बाद वो होंगे जो आप अभी करेंगे●
23●युद्ध के लिए तैयार रहना शांति स्थापित रखने के लिए एक बहुत प्रभावशाली साधन है!
24●शिक्षा का महानउद्देश्य ज्ञान नहीं कर्म है!
25●सज्जनों का यह लक्षण है कि वे सदैव दया करनेवाले और करुणाशील होते हैं!
26●सज्जन पुरुष की वास्तविक परिभाषा यही है कि वह कभी किसी पुरुष को पीड़ीक नहीं करता!
27● हम यहाँ किसी विशेष कारण से हैं इसीलिए अपने भूत का कैदी बनना छोड़िये अपने भविष्य के निर्माता बनिए!
28●जो लोंग मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए मन शत्रु के समान कार्य करता है!
29● बड़ा सोचो जल्दी सोचो, सबसे आगे सोचो विचारों पर किसी का भी एकाधिकार नहीं है!
30●अपना बोझ दुसरे पर न लादना और बिना संकोच दान करना बड़े साहस का काम है!
【 नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें और जानकारी के लिए फॉलो बटन को क्लिक करें प्लीज.।】
Comments
Post a Comment