ड़र का समना करो,और, जंगली भैसौ का जूनड.।

प्र●1●पूजा और पाखी डर का सामना करने की सीख देती कहानी!
31,may,2018

●डर का सामना करने की सीख देती कहानी
पूजा और पाखी जुड़वा बहनें थीं और दोनों को ही प्यानो बजाना बेहद पसंद था. वे स्कूल के बाद एक प्यानो टीचर के पास जातीं और प्यानो बजाना सीखतीं. घर जाकर भी वे रोज घंटों प्रैक्टिस करतीं और दिन प्रति-दिन उनकी प्यानो-स्किल्स बेहतर होती जा रही थी!

(एक दिन क्लास ख़त्म होने के बाद प्यानो-टीचर बोले)

◆तुम दोनों के लिए एक अच्छी खबर है, दोनों बहनें गौर से टीचर की बात सुननें लगीं, इस बार दुर्गा पूजा के दौरान तुम दोनों को पहली बार स्टेज पे सबके सामने अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा!

◆दोनों एक-दूसरे को देखने लगीं उनके दिल तेजी से धड़कने लगे, उन्हें डर था कि पता नहीं वे इतने लोगों के सामने परफॉर्म कर पाएंगी या नहीं!

◆अगले कुछ हफ़्तों तक दोनों ने जम के तैयारी की और अंततः दुर्गा पूजा का दिन भी आ गया! दोनों अपने माता-पिता के साथ स्टेज के पास बैठी बाकी बच्चों का प्रोग्राम देख रही थीं!

(उनके मन में कई सवाल चल रहे थे)

◆अगर मैंने वहां जाकर गलती कर दी ती अगर मैं अपनी धुन भूल गयी ती सब लोग कितना हँसेंगे कितनी बदनाम होगी!

◆वे ऐसा सोच ही रही थीं कि तभी एंकर ने एनाउंस किया,और हमारा अगला टैलेंट है पूजा!

◆अपना नाम सुनकर पूजा के पैरों तले जमीन खिसक गयी उसका चेहरा पीला पड़ गया मम्मी-पापा ने उसे स्टेज पे जाने के लिए एंकरेज किया पर वो कुर्सी से ही चिपकी रही!

◆अंत में मम्मी ने एंकर को आवाज दी”माफ़ कीजियेगा.पूजा की तबीयत ठीक नहीं है!

◆कोई बात नहीं दोस्तों हम बढ़ते हैं अपनी अगली परफ़ॉर्मर की तरफ और अब स्टेज पर आ रहीं हैं पाखी एंकर ने बड़े अंदाज से पाखी का नाम पुकारा!

◆पाखी की हालत भी अपनी बहन पूजा की तरह थी…कुछ क्षणों के लिए वो भी कुर्सी से चिपकी रही मम्मी-पापा ने उसका भी उत्साह बढ़ाया और डर का सामना करने को कहा पाखी ने गहरी सांस ली और स्टेज की तरफ जाने लगी उसके हाथ-पाँव कांप रहे थे इतना नर्वस वो इससे पहले कभी नहीं हुई थी!

◆उसने परफॉर्म करना शुरू किया, उससे कई गलतियाँ हुईं जी में आया कि स्टेज छोड़ कर भाग जाए पर वो टिकी रही और अपनी परफॉरमेंस पूरी की!

◆पाखी की हिम्मत के लिए लोगों ने तालियों से उसका उत्साहवर्धन किया!

◆इसके बाद फिर दोनों पहले की तरह प्यानो सीखने लगीं. समय के साथ दोनों में काफी सुधार आया. और कुछ महीनों बाद एक बार फिर टीचर ने उन्हें सूचना दी- अगले महीने शहर में एक कॉन्सर्ट आयोजित हो रहा है और तुम दोनों को उसमे परफॉर्म करना है!

【इस बार भी पूजा और पाखी एक दूसरे को डर के मारे देखने लगीं】

◆जब कन्सर्ट का दिन आया तो एक बार फिर पूजा अपनी सीट से नही उठ पायी और पाखी पिछले बार की तुलना में अधिक कॉंफिडेंट थी और उसने पहले से बेहतर परफॉर्म किया!

◆ पूजा और पाखी की कहानी हम सबकी कहानी है. जब हम पूजा की तरह fear को अपने ऊपर हावी होने देते हैं और उसका सामना करने से पहले ही हार मान लेते हैं तो हमारा self-confidence घटता जाता है लेकिन अगर हम हिम्मत दिखाते हैं और fear को face करते हैं तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ता जाता है और हम ज़िन्दगी में बेहतर कर पाते हैं!

( बढाने के प्रैक्टिकल करे)

◆यहाँ ये भी ध्यान देने वाली बात है कि पूजा और पाखी में कोई और अंतर नहीं था. दोनों जुड़वाँ बहनें थीं सिखाने वाला टीचर भी same था लेकिन बस एक “डर” की वजह से पूजा कुर्सी पर बैठी थी और पाखी stage पर perform कर रही थी!

◆क्या आप भी किसी चीज को लेकर बहुत डरते हैं क्या आप भी failure के डर से खुद को बाँध कर रखते हैं यदि ऐसा है तो इस डर को अपने भीतर से निकाल फेंकिये और देखिये ज़िन्दगी के पास आपको देने के लिए कितना कुछ है!

◆डर का सामना करने की सीख देती इन कहानियों को भी ज़रूर पढ़ें!
●मुसीबत का सामना!
●जमी हुई नदी!
●जुड़वा भाई  !
●भेड़ की खाल में भेड़िया!
●बन्दर की सीख !

■डर का सामना करने की सीख देती कहानी  आपको कैसी लगी!

(जैसे की )!!!!!!!

◆जंगली भैंसों का एक झुण्ड जंगल में घूम रहा था , तभी एक  बछड़े (पाड़ा) ने पुछा , ” पिताजी, क्या इस जंगल में ऐसी कोई चीज है जिससे डरने की ज़रुरत है !

【बस शेरों से सावधान रहना भैंसा बोला 】

◆हाँ , मैंने भी सुना है कि शेर बड़े खतरनाक होते हैं . अगर कभी मुझे शेर दिखा तो मैं जितना हो सके उतनी तेजी से दौड़ता हुआ भाग जाऊँगा .बछड़ा बोला !

◆नहीं , इससे बुरा तो तुम कुछ कर ही नहीं सकते  भैंसा बोला!

◆बछड़े को ये बात कुछ अजीब लगी  वह बोला  क्यों  वे खतरनाक होते हैं , मुझे मार सकते हैं तो भला मैं भाग कर अपनी जान क्यों ना बचाऊं!

◆भैंसा समझाने लगा अगर तुम भागोगे तो शेर तुम्हारा पीछा करेंगे , भागते समय वे तुम्हारी पीठ पर आसानी से हमला कर सकते हैं और तुम्हे नीचे गिरा सकते हैं  और एक बार तुम गिर गए तो मौत पक्की समझो !

(तो"तो ऐसी स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए ?”, बछड़े ने घबराहट में पुछा )

◆अगर तुम कभी भी शेर को देखो , तो अपनी जगह डट कर खड़े हो जाओ और ये दिखाओ की तुम जरा भी डरे हुए नहीं हो अगर वो ना जाएं तो उसे अपनी तेज सींघें दिखाओ और  खुरों को जमीन पर पटको अगर तब भी शेर ना जाएं तो धीरे -धीरे उसकी तरफ बढ़ो  और अंत में तेजी से अपनी पूरी ताकत के साथ उसपर हमला कर दो भैंसे ने गंभीरता से समझाया !

◆ ये तो पागलपन है , ऐसा करने में तो बहुत खतरा है अगर शेर ने पलट कर मुझपर हमला कर दिया तो  बछड़ा नाराज होते हुए बोला !

【बेटे , अपने चारों तरफ देखो  क्या दिखाई देता है भैंसे ने कहा 】

◆बछड़ा घूम -घूम कर देखने लगा , उसके चारों तरफ ताकतवर भैंसों का बड़ा सा झुण्ड था!

◆अगर कभी भी तुम्हे डर लगे , तो ये याद रखो कि हम सब तुम्हारे साथ हैं . अगर तुम मुसीबत का सामना करने की बजाये , भाग खड़े होते हो , तो हम तुम्हे नहीं बचा पाएंगे  लेकिन अगर तुम साहस दिखाते हो और मुसीबत से लड़ते हो तो हम मदद के लिए ठीक तुम्हारे पीछे खड़े होंगे !

(बछड़े ने गहरी सांस ली और अपने पिता को इस सीख के लिए धन्यवाद दिया)

◆हम सभी की ज़िन्दगी में शेर हैं कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनसे हम डरते हैं , जो हमें भागने पर  हार मानने पर मजबूर करना चाहती हैं , लेकिन अगर हम भागते हैं तो वे हमारा पीछा करती हैं और हमारा जीना मुश्किल कर देती हैं . इसलिए उन मुसीबतों का सामना करिये  उन्हें दिखाइए कि आप उनसे डरते नहीं हैं  दिखाइए की आप सचमुच कितने ताकतवर हैं और पूरे साहस और हिम्मत के साथ उल्टा उनकी तरफ टूट पड़िये  और जब आप ऐसा करेंगे तो आप पाएंगे कि आपके परिवार और दोस्त पूरी ताकत से आपके पीछे खड़े हैं !

【नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें और जानकारी के लिए फॉलो बटन को क्लिक करें प्लीज】!!

Comments