प्र●1●【भारत के सबसे बड़े रेगिस्तान 【 थार रेगिस्तान 】 से जुड़ी यह बातें आपको पता ना होंगी 】
20may2018.....
थार मारूस्थल जिसे भारत का महान मारूस्थल भी कहा जाता है दुनिया का 9वां सबसे बड़ा गर्म मारूस्थल है थार मारूस्थल के बारे में हमें आमतौर पर कम ही सुनने को मिलता है पर आज हम इस कमी को दूर करते हुए इस विशाल मारूस्थल से जुड़ी 12 ज्ञानवर्धक बातें आपको बताया जाएगा निचे पूरा पड़े !
1●थार मारूस्थल लगभग 2 लाख 80 हज़ार वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमें से 85 प्रतीशत हिस्सा भारत में और बाकी पाकिस्तान में है!
2●कुछ लोगों का मानना है कि भारत के इस विशाल रेगिस्तान का नाम 【थार】 पडोसी मुल्क पाकिस्तान के एक जिला थारपारकर के नाम पर दिया गया है और कुछ के मतों अनुसार थार शब्द की उत्पत्ति 【थार】शब्द से हुई है जिसका अर्थ (रेत का टीला)होता है!
3●भारत में थार मारूस्थल का 90 फीसदी हिस्सा राजस्थान में ही स्थित है बाकी का कुछ भाग हरियाणा पंजाब और गुजरात में है पाकिस्तान में थार मारूस्थल सिंध और पंजाब राज्य में फैला हुआ है!
4●गर्मियों में थार रेगिस्तान की रेत उबलने लगती है जबकि सर्दियों में यहां का तापमान शून्य से नीचे चला जाता है!
5●थार में आपको बालू रेत के टिब्बे आसानी से दिख जाएंगे गर्मियों में तेज़ हवाएं रेत के टिब्बों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाती हैं और टीलों को नई शक्ल देती है!
6●थार रेगिस्तान में आबादी बहुत कम पाई जाती है। यहां मीलों दूर कोई--कोई गांव मिलता है!
7●थार के ज्यादातर लोग पशुपालन का धंधा करते है। ऊंट> भेड़> बकरी>गाय और बैल पाले जाने वाले आम पशु है!
8●एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार अगर थार रेगिस्तान को पूरी तरह से सौर पैनलों द्वारा ढ़क दिया जाए,, तो पूरे भारत की बिज़ली की आपूर्ति की जा सकती है!
9●अंग्रेज़ थार मारूस्थल के कारण लंबे समय तक सिंध पर कब्ज़ा नही कर पाए थे परंतू सिंध पर कब्ज़ा करते ही पूरा थार मारूस्थल भी उन के कब्ज़े में आ गया!
10●वैज्ञानिकों का मानना है कि थार रेगिस्तान किसी समय उपजाऊ क्षेत्र हुआ करता था,,परंतू बारिश की कमी के कारण यह धीरे-धीरे रेगिस्तान में बदल गया!
11●थार मारूस्थल हर साल आधा किलोमीटर की रफ़तार से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है इसरो की ताज़ा रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि कल तक राजस्थान की पहचान रहे थार ने अब हरियाणा,,पंजाब,, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश तक अपने पांव पसार लिए हैं!
12●थार रेगिस्तान के फैलाव को रोकने के लिए भारत सरकार ने 649 किलोमीटर लंबी इंदिरा नहर बनाई है जिसके जरिए यहां पर हरियाली लाने की कोशिश की जा रही है!
【निछे अच्छी जानकारीया है इसे पूरा पड़े.!】
प्र●2●【रेगिस्तान के रोचक तथ्य जैसे की】
20 may 2018
1●संपूर्ण पृथ्वी के इतिहास में रेगिस्तान की उपस्थिति सदैव रही है!
2●वैज्ञानिकों के अनुसार रेगिस्तान वह क्षेत्र हैं जहां वार्षिक वर्षा 250 मि.मी. से कम होती है!
3● विश्व में वर्षा की सर्वाधिक अनियमितता रेगिस्तानों में ही देखी गई है!
4●रेगिस्तान धरती के विशाल क्षेत्र में विस्तारित है। महासागरों के पश्चात् रेगिस्तान धरती के सबसे बड़े पर्यावरण तंत्र हैं पृथ्वी की लगभग एक--तिहाई भूमि रेगिस्तानों से घिरी है!
5.●अधिकांश रेगिस्तान कर्क रेखा व मकर रेखा के निकटवर्ती क्षेत्रों में स्थित हैं यह स्थान दोनों अक्षांशों पर भूमध्य रेखा से 300 पर स्थित हैं!
6● रेगिस्तान अस्थायी हैं जो सिकुड़ते व विस्तारित भी होते रहते हैं!
7●विश्व की कुल रेगिस्तानी भूमि में से केवल 15 से 20 प्रतिशत भाग पूरी तरह रेत से ढका है!
8●करीब 56,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला अरेबिया का रब आल खाली रेगिस्तान सबसे बड़ा रेतीला सागर है!
9●रेगिस्तान में रात्रि तथा दिन के तापमान में काफी अंतर होता है!
10●सहारा रेगिस्तान संसार के सभी रेगिस्तानों में सबसे बड़ा है!
11●विश्व में सहारा रेगिस्तान रेत का सबसे बड़ा स्रोत है यहां एक वर्ष में 6 से 20 करोड़ टन रेत का उत्पादन होता है!
12●अटाकामा संसार का सबसे शुष्क क्षेत्र है!
13●सेगुआरो नागफनी संसार के रेगिस्तानों में पाये जाने वाला सबसे विशाल पौधा होता है!
14●ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहते हैं!
15●रेगिस्तान स्तनधारी पशुओं सहित अनेक प्रजातियों के जीवों का आवास स्थल हैं!
16●नामीब रेगिस्तान में बारहमासी घास (स्टिपेग्रोस्टिस गोनाटोस्टेचीज) कम से कम जल की उपलब्धता (10 मि.मी.) में भी भली प्रकार पनप सकती है!
17●विश्व की 13 प्रतिशत जनसंख्या रेगिस्तानों में निवास करती है!
18●एक गहरा चमकीला धब्बा जो लंबी समयावधि के बाद रेगिस्तानी चट्टानों पर पाया जाता है, वह रेगिस्तानी या चट्टानी वर्निश कहलाता है वर्निश के निर्माण के कारणों में मैंगनीज,, लोहे के ऑक्साइड,, हाइड्रोक्साइड और चिकनी मिट्टी में पाए जाने वाले खनिज प्रमुख हैं!
19●हवा के द्वारा केवल स्थूल बजरी को छोड़कर अन्य महीन रेत कणों को हटाने से कुट्टिम (पेवमेंट) का निर्माण होता है!
【 नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें और जानकारी के लिए फॉलो बटन को क्लिक करें प्लीज!】
Comments
Post a Comment