प्र●लोगो की नजरों मे किसी और को नुकसान ना पहुचाना ही एक अच्छा इंसान होता है । परंतु एक अच्छा इंसान होना किसी और को नुकसान ना पहुचाना ही नहीं होता| कभी किसी और को आपकी मदद की जरूरत भी हो सकती है, उदाहरण के लिए अगर आप सड़क पर जा रहे है और आपके सामने एक एक्सिडेंट हो जाता है| हो सकता है यह एक्सिडेंट आपके कारण ना हुआ हो और आप रोड के सारे नियमो का पालन कर रहे हो, परंतु फिर भी उस वक्त उस व्यक्ति को आपकी मदद की जरूरत है और आप उस वक़्त अगर ऐसा नहीं करते तो यह गलत होगा एक अच्छा इंसान होना दूसरों की सहायता करने के साथ साथ खुद की सहायता करना भी दर्शाता है यह आपको ही तय करना होगा कि आपकी नजर मे एक अच्छे इंसान मे क्या क्या खूबिया होनी चाहिए आपकी नजरों मे एक अच्छा इंसान कौन है यह तय करे तथा उसमे कौन कौन सी खूबिया है यह भी देखे तथा यह भी तय करे की एक अच्छे इंसान मे क्या क्या खूबिया होनी चाहिए तथा उन सब खूबियो को फॉलो करने की कोशिश करे आपका अच्छा होना इस बात पर भी निर्भर करता है कि यदि आप कुछ अच्छा करते है तो क्या आप उसके बदले मे कुछ पाने की अपेक्षा करते है, या क्या आपने कोई काम इसलिए किया है ताकि आप दूसरों की नजरों मे अच्छे दिखे, या आप सही मे किसी की मदद करना चाहते है ? ध्यान रखे की यदि आप कुछ अच्छा करते है तो उसके बदले कुछ पाने की अपेक्षा छोड़ दे ।
1●अपना रोल मॉडल चुने>
< आप अपना एक रोल मॉडल चुने जो आपको अच्छाई की राह पर चलने मे सहायता करेगा। सबसे पहले यह ध्यान दे कि व्यक्ति जो कि आपका रोल मॉडल है मे क्या खूबिया है जो आपको आकर्षित करती है |तथा सोचिए की यह सब चीजे आपके व्यक्तित्व को किस प्रकार निखार सकती है तथा इन सब चीजों को अपनी दिनचर्या मे कैसे शामिल करे|ताकि यह आपके व्यक्तित्व को निखार सके जब आप अपना रोल मॉडल चुनते है तो इन बातो का ध्यान रखे आपका रोल मॉडल कौन है और आपने उसे अपना रोल मॉडल क्यू चुना है । इस बात का ध्यान रखे की उस व्यक्ति मे एसी क्या खूबिया है जो उसे समाज मे एक बेहतर इंसान बनाता है तथा आपके लिए भी सहायक होगी इस बात का ध्यान रखे की आपके रोल मॉडल की कौनसी खूबिया आपको आकर्षित करती है तथा आप उसे कैसे अपना सकते है जिस व्यक्ति को आप फॉलो करते है उससे हमेशा संपर्क मे रहे तथा ध्यान दे कि वह समाज मे कैसे रहता है तथा वह किस समय कैसा व्यवहार करता है तथा वह कठिन परिस्थितियों का कैसे सामना करता है ।
2●अपनी तुलना दूसरों से ना करे>
<अगर आप अपने को दुसरो से कनफारम करते हो जो कि बिलकुल गलत है| हो सकता है कि दुनिया मे कुछ लोग आपसे बेहतर हो पर्ंतु कई लोग ऐसे भी हो सकते है जो आपसे वोरसल हो जिनमे वो खूबिया ना हो जो एक अच्छे इंसान मे होना चाहिए और हो सकता है आप अपनी तुलना उनसे करके एक बहुत ही बड़ी गलती कर रहे है। याद रखिए कि आप एक अलग इंसान है आपकी खुद की कुछ खूबिया है जो भगवान के द्वारा आपको उपहार स्वरूप दी गयी है आपको अपनी इन सब खूबियो की कद्र करनी चाहिए तथा याद रखिए यदि आप खुद खुश होंगे तब ही आप अन्य लोगो को भी खुश रख पाएंगे।
3●अपने आपको प्यार करने की आदत डालिए> <परिस्थिति मे अपने आपको प्यार करने की आदत डालिये। किसी को प्यार तथा खुशिया देने का सबसे अच्छा और पहला तरीका यही है कि सबसे पहले आप अपने आप को प्यार करे। आप क्या सोचते है और आप क्या चाहते है अगर आप वैसा ही करते है तो आप अच्छा महसूस करते है तथा ऐसे मे आप दूसरों को भी खुशियाँ दे सकते हैं । अगर आप खुद की परवाह किए बिना दूसरों के हिसाब से चीजे करने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है कि आप चिड़चिड़े हो जाए तथा आपमे गुस्से की भावना आ जाए तथा ऐसी परिस्थिति मे आप अपनी ओर से अपना बेस्ट लोगो तक नहीं पहुचा पाएंगे।
4●आप जैसे है वैसे ही व्यवहार करे>
<किसी को फॉलो करने की कोशिश करेंगे तो यह सही नहीं होगा| क्योकि आप अपना बेस्ट तभी दे पाएंगे जब आप जैसे है वैसे ही रहकर ही कोई काम करने की कोशिश करेंगे। कई बार किसी और को फॉलो करने के चक्कर मे आप वैसा व्यवहार अपना लेते है जिसके आप आदि नहीं है ऐसे मे आप उन परिस्थियो मे आप अपनी क्षमता से कम काम कर पाते है इसके विपरीत यदि आप अपने अनुरूप कोई काम करते है तो आप अपना बेस्ट दे पाते है।
5●भगवान >
<आप जिस भी भगवान को मानते है उनमे विश्वास रखिए तथा रोज उनसे रोज प्रार्थना करने की आदत डलिये। इस बात को माने की जो भी होता है उसका कुछ उद्देश्य होता है| यदि आज आपके साथ कुछ गलत हुआ है तो बहुत जल्द कुछ अच्छा भी होगा कभी भी अपने साथ कुछ गलत होने पर किसी और के साथ उससे भी ज्यादा गलत करने की भावना ना रखे हर समय अगर आप लोगों को खुश करते रहते हैं तो लोग लगातार आपका फायदा उठाते रहेंगे अपनी बदलने की इच्छा के लिए दूसरों को दोष ना दें ये ना कहें कि “मुझे ये तुम्हारी वजह से करना पड़ा याद रखें कि आप अपनी भलाई के लिए बदल रहे हैं कुछ लोगों को आपके नये व्यक्तित्व को अपनाने में समय लग सकता है आप जो हैं वैसा व्यवहार करने के लिए किसी से माफ़ी ना मांगें लेकिन लोगों के साथ सभ्य तरीके से ही पेश आएँ हो सकता है कुछ लोग आपके नये अपनी बात कहनेवाले कम खुश करनेवाले रूप को नकार दें हालांकि आरम्भ में आप अपनेआप को बदलने में झिझक रहे थे लेकिन ऐसा सिर्फ आपके साथ ही नहीं था बल्कि दूसरे लोग भी इस बदलाव को अपनाने के लिए तैयार नही थे और आपको इस रूप में नापसंद कर रहे हैं आप बस इतना समझें कि उनकी ये नापसंदगी आपके लिए कम और खुद के लिए ज्यादा है जैसे आप अपनी इच्छाओं को नकारते रहे हैं वैसे ही शायद दूसरे लोग भी आपकी और अपनी इच्छाओं को नकारते रहे हैं क्योंकि वो समझते आये हैं कि यही आपके और उनके लिए सही है ऐसे लोगों के साथ व्यवहार करते समय संयम से काम लें जैसे आप इस बात को समझ गये कि इस बदलाव में डरने की कोई बात नही है वैसे ही बाकी लोग भी कुछ समय में इस बात को समझ जायेंगे आप अपने भय पर काबू पा कर लोगों को प्रेरणा दे सकते हैं और उनको भी अपने खुद के भय पर काबू पाना सिखा सकते हैं
ध्यान रखें कि अपनी खुद की इच्छाओं को बताने से पहले आपको ये समझ होनी चाहिए कि वो वास्तव में हैं क्या ये जानने के लिए निरंतर और सचेत अभ्यास की जरूरत होती है उदाहरण के लिए आपका पार्टनर कहता है चलो आज डिनर में बर्गर खाते हैं और आप सोंचते हैं चलो ठीक है बर्गर ही खा लेते हैं जबकि यह खाना आपके लिए सिर्फ ठीक है क्योंकि आप कभी भी खाने का चयन नहीं करते हैं आप अपनी सहमती देने से पहले कुछ सेकंड और सोंचें सोंचिये कि अगर आप अकेले होते तो इस समय कहाँ जाने की सोंचते ये सोंच के परेशान ना हों कि प्रैक्टिस के लिए कौन सा अच्छा अवसर है और कौन सा नहीं कुछ ऐसी चीजें भी हो सकती हैं जो आप करना तो चाहते हैं लेकिन वो आपकी काम करने की जगह के लिए सही नहीं हैं अगर आप चाहते हैं कि आपकी जॉब बनी रहे तो ऑफिस में भावुक होकर कुछ भी कहने या गुलाबी मोहौक और 5 छेद पारजीनट कराने से पहले अच्छी तरह सोंचें खास तौर से अगर आपको सुबह सुबह इन्वेस्टमेंट बैंक में उपस्थित होना है
कभी कभी आपको समझौता करने की जरूरत पड़ सकती है कभी कभार अगर जरूरी हो तो लोगों को खुश भी कर लिया करें.।
6●एक एहसान>
<किसी की मदत करने को एक एहसान की तरह ना जताए) : हिन्दी मे एक बहुत अच्छी कहावत है कि जब आप कुछ अच्छा काम करे तो आपके दूसरे हाथ को भी पता नहीं लगना चाहिए । परंतु इसके विपरीत कुछ लोग जब किसी की मदत करते है तो उसका डिंडोरा पीटते नहीं थकते और उस मदद को सामने वाले पर एक एहसान साबित कर देते है। ऐसा करने पर सामने वाले के मन पर एक बोझ बन जाता है तथा वह चाहकर भी खुश नहीं रह पाता हमेशा अपने जीवन मे जल्दबाज़ी ना करे जीवन के हर एक लम्हे को खुश होकर जीने की आदत डाले हर चीज का आनंद ले । जैसे जब आप एक काम करने वाली महिला है तो आप अपने परिवार तथा बच्चो को ज्यादा टाइम नहीं दे पाती तो ऐसे समय मे अपना एक अलग रूटीन बनाये, जैसे ऑफिस जाते वक़्त अपने बच्चो को स्कूल आप खुद ही ड्रॉप करे या अपना रविवार या कोई भी छुट्टी का दिन केवल अपने परिवार के लिए रखे उसमे कुछ स्पेशल प्लान करे।
7●सच्चाई का साथ दे>
<ध्यान रहे जब भी आप कोई अच्छा काम करने जाते आपके सामने दो रास्ते होंगे एक सही और एक गलत, हो सकता है कि गलत रास्ता ज्यादा आसान हो परंतु हमेशा सही का साथ दे क्योकि आप पर कई लोगो का विश्वास होता है और यदि किसी का विश्वास एक बार टूट जाता है तो दोबारा जल्दी हासिल नहीं होता और विश्वास एक बहुत अहम चीज है विश्वास और सच्चाई बोलने मे बहुत बड़े शब्द लगते है परंतु यह हर छोटी जगह पर भी उतने ही महत्वपूर्ण है जैसे कि आप कही जा रहे है और उसी वक़्त आपको कोई कुछ काम करने का बोल देता है औए आप उसे टालने के लिए कुछ झूठ बोल देते है परंतु यही छोटी छोटी बाते आपमे झूठ बोलने की आदत बना देती है। इसलिए ध्यान रहे की हमेशा जितना हो सके सच के साथ रहे आप कोई भी बात इस तरह से भी बोल सकते है जिससे किसी और को कोई बात बुरी ना लगे और आपका काम भी हो जाए.।
( नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें और जानकारी के लिए हमारे फॉलो बटन को क्लिक करें.।)
Comments
Post a Comment