हम जब पेशाब करते है तो उसमे झाग बन जाते है | आपको पता हो तो पेशाब के रंग, उसकी मात्रा और उसमे आने वाली बदबू से ही व्यक्ति की बहुत सारी बीमारियों के बारे में पता लगाया जाता है | स्वस्थ व्यक्ति के पेशाब में बदबू नहीं आती है और उसका रंग भी साफ़ रहता है लेकिन अगर पेशाब में बहुत ज्यादा मात्रा में झाग बनते है और उसमे बदबू भी आती है तो यह थोडा चिंता का विषय है | हमारे पेशाब करने से सम्बंधित हम बहुत सारी गलतियाँ करते है जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले है पेशाब करते समय की जाने वाली गलतियाँ और ध्यान रखने वाली बातें 5 है.।
(1).पहली गलती....
सबसे पहली गलती जो हम करते है की हम बहुत कम मात्रा में पानी पीते है जिसकी वजह से हमारे शरीर में पानी कमी होने लग जाती है | जब हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो पेशाब के साथ शरीर में उपस्थित प्रोटीन और केमिकल भी बाहर निकलने लगते है | ऐसी स्थिति में हम जब पेशाब करते है तो पेशाब में बहुत ज्यादा मात्रा में झाग बनते है इसलिए अगली बार जब पेशाब में झाग देखे तो ज्यादा मात्रा में पानी पीने लग जाए |
(2).दूसरी गलती....
दूसरी गलती जो करते है वो विशेषरूप से महिलाये करती है | जब महिलाये पेशाब करने के लिए गंदे टॉयलेट का यूज करती है तो बैक्टीरिया और वायरस मूत्रमार्ग में प्रवेश कर जाते है जिसकी वजह से जलन का अनुभव होने लगता है | ऐसे में महिलाये जब पेशाब करती है तो पेशाब में झाग बनने लगता है | इसलिए बेहतर होगा की आप हमेशा साफ सुथरे टॉयलेट का ही प्रयोग करे और अगर इन्फेक्शन हो जाता है तो डॉक्टर से संपर्क जरुर करे |
(3).तीसरी गलती....
किडनी हमारे शरीर का एक महत्पूर्ण अंग है जो पुरे ब्लड को फ़िल्टर करके उसमे से विषाक्त पदार्थो और शरीर के लिए आवश्यक तत्वों को अलग करती है | लेकिन अगर किडनी में कोई समस्या है तो यह सही प्रकार से ब्लड को फ़िल्टर नहीं करती है | ऐसे में जब हम पेशाब करते है उनमे झाग बनने लगते है | ज्यादातर लोग इस बात को नजरंदाज कर देते है जिससे उन्हें किडनी में प्रॉब्लम हो जाती है | अगली बार ऐसा हो तो समय रहते एक बार डॉक्टर से किडनी की जाँच करवा ले |
(4).चौथी गलती.....
आप अगर खुले में पेशाब करते है तो एक बात हमेशा गोर करे की जब आप पेशाब करते है उससे चीटियाँ लग रही या नहीं | अगर चीटियाँ लग रही है तो इसका मतलब आपकी सुगर की मात्रा बहुत अधिक बढ़ गयी है | ऐसी स्थिति में आपको डायबिटीज की सम्भावना बढ़ जाती है |
(5).पाचवी गलती.....
ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट अटैक की सम्भावना होने पर भी आपको पेशाब में झाग आ सकते है इसलिए कभी भी पेशाब में झाग की मात्रा बढ़ने पर इन सभी सम्भावना को नजरंदाज ना करे |
(इसके उपाय 9 है.।)
(1).मसालेदार खाना......
अधिक मसालेदार खाने से भी मूत्र असंयम की समस्या बढ़ सकती है। मसालेदार खाने के कारण ब्लैडर प्रभावित होता है और इसके कारण भी आपको बार-बार वॉशरूम जाना पड़ सकता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि आप बिलकुल भी मसालेदार नहीं खायेंगे, लेकिन अधिक तीखा और चटपटा खाने से बचें।
(2).टमाटर और प्याज.....
टमाटर और प्याज के बिना आपको खाना स्वादिष्ट नहीं लगता होगा और कई रेसिपी में तो इनके प्रयोग से करी भी बनती है। लेकिन अगर आप मूत्र असंयम से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन आपके लिए ठीक नहीं है।
(3).गुर्दे में पथरी या गुर्दे या पित्ताशय में ट्यूमर के कारण.....
अगर किसी इंसान को गुर्दे में पथरी की समस्या हो तो भी कई बार पेशाब में खून आ सकता है। ऐसा इसलिये क्योंकि पथरी की वजह से पेशाब की प्राकृतिक प्रक्रिया में रूकावट पैदा हो जाती है। इसका उपचार हो सकता है, इसलिए समय रहते डॉक्टर से सम्पर्क करें। इसके अलावा गुर्दे या पित्ताशय में ट्यूमर होने पर भी पेशाब में खून आने लगता है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा सर्जरी की मदद से इलाज किया जाता है।
(4).पेशाब की जलन के लिए घरेलू उपाय.......
मेरी सहेली पुष्पा अक्सर पेशाब में जलन की शिकायत करती है, गर्मी के दिनों में तो उसे अक्सर यह समस्या होती है। लेकिन इस बारे में किसी से बात नहीं करती। पुष्पा की तरह बहुत से लोगों को यह समस्या होती है, लेकिन वह इसे नजरअंदाज कर देते है। हालांकि पेशाब में जलन बहुत ही आम समस्या है, जो मूत्र मार्ग में संक्रमण, किडनी में स्टोन और हिहाइड्रेशन आदि के कारण होती है। लेकिन गर्मी के दिनों में कई बार अत्यधिक गर्म चीजों का सेवन करने से शरीर का ताप बढ़ने से भी यह समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं कि पेशाब में जलन को कौन से घरेलू उपायों द्वारा ठीक किया जा सकता है।
(5).पानी और नारियल पानी....
शरीर में पानी की कमी से भी पेशाब का रंग पीला और उसमें जलन होने लगती है, इसलिए दिनभर में खूब सारा पानी पीने की आदत डालें। साथ नारियल पानी का सेवन भी करें क्योंकि यह डिहाइड्रेशन तथा पेशाब की जलन को ठीक करता है। आप चाहें तो नारियल पानी में गुड और धनिया पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं।
(6)गुणों का भंडार ककड़ी.....
ककड़ी को गुणों का भंडार माना जाता है। यह शीतल व पाचक होने के कारण इसका सेवन करने से पेशाब खुलकर आता है और पेशाब में जलन भी नहीं होती। ककड़ी में क्षारीय तत्व भी पाए जाते है, जो मूत्र की कार्यप्रणाली के सुचारु रूप से संचालन में सहायक होती हैं।
(8).विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन.....
विटामिन सी से भरपूर फल यानी सिट्रिक फ्रूट मूत्र संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है। जिससे पेशाब में जलन नहीं होती। इसलिए विटामिन सी से भरपूर फल खाइये। इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर आंवला भी पेशाब की जलन को ठीक करने में सहायक होता है। इलायची और आंवले के चूर्ण समान भाग में मिलाकर पानी के साथ लेने से पेशाब की जलन ठीक होती है।
(9).मलाई रहित ठंडा दूध और कलमी शोरा......
कलमी शोरा, बड़ी इलायची के दाने, मलाई रहित ठंडा दूध व पानी पेशाब की जलन को दूर करने में मदद करता है। कलमी शोरा व बड़ी इलायची के दाने पीसकर बारीक चूर्ण बना लें। एक चम्मच चूर्ण लेकर उसपर एक भाग दूध व एक भाग ठंडा पानी मिक्स करके पी लें। इस उपाय को दिन में तीन बार लें। बस दो दिन तक इस उपाय को इस्तेमाल करने से पेशाब की जलन दूर हो जाती है.।
(नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाईक और शेयर करें और जानकारी के लिए फॉलो करते रहे.।)
Comments
Post a Comment