अक्षय कुमार के बेटे के बॉलीवुड में आने की तैयारी शुरू की पर वो बिल्कुल पापा की तरह दिखता है...।

जब भी बॉलीवुड की बात हो तो उनमें खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार का जिक्र तो होना हि होता है। अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपर हिट फिल्म दी है चाहे वो समाज पर हो या देशभक्ति पर जैसे Rustom, Holiday , Toilet ek prem katha, या फिर कॉमेडी फिल्म हेराफेरी, फिरहेराफेरी, एंटरटेनमेंट और कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दी है। हालांकि कुछ फिल्में उनकी फ्लॉप भी रही है लेकिन इसके बावजूद भी वो आज एक सफल और फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे है और फ़िल्म का काफी अच्छा चार्ज वसूलते है।Third party image reference वह एक अभिनेता के अलावा एक फ़िल्म निर्माता भी है। बता दे कि अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर, पंजाब में हुआ। उन्हें नेशनल फ़िल्म अवार्ड एवं भारत सरकार के द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
अक्षय कुमार जिनका असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है, एक मशहूर फिल्म अभिनेता होने के साथ साथ वे निर्माता और मार्शल आर्टस में भी पारंगत हैं। प्यार से लोग उन्हें ‘अक्की’ भी कहते हैं। अक्षय कुमार ने 125 से ऊपर फिल्मों में काम किया है। उन्हें कई बार उनकी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्डस में नामांकित किया गया है जिसमें से दो बार उन्होंने यह पुरस्कार जीता हैै। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और अपने अनुशासित स्वभाव और दिनचर्या के लिए भी जाने जाते हैं। ‘खिलाडि़यों के खिलाड़ी’ नाम से मशहूर अक्षय अपनी फिल्मों में ज्यादातर स्टंट स्वयं ही करते हैं। अक्षय कुमार के बारे में कुछ जानकारी.।
पृष्ठभूमि-अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता हरिओम भाटिया मिलेटरी आफिसर थे। उनकी माता का नाम अरूणा भाटिया है। अक्षय की एक बहन भी हैं जिनका नाम अलका भाटिया है।
पढ़ाई-उनकी स्कूली पढ़ाई डाॅन बोस्को स्कूल में हुई है और आगे की पढ़ाई मुबंई के गुरू नानक खालसा काॅलेज से हुई है। भारत में ताइकक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद अक्षय ने थाईलैंड के बैंकाॅक में मार्शल आर्ट्स की पढ़ाई की। वहां से वापस लौटने के बाद अक्षय ने अपना फोटोशूट कराया जिसके बाद उन्हें फिल्म 'दीदार' के लिए साइन किया गया।
शादी-अक्षय कुमार की शादी राजेश खन्ना और डिंपल कपाडि़या की बेटी ट्विंकल खन्ना से हुई है। उनके दो बच्चे भी हैं।
लड़का-आरव
लड़की-नितारा
करियर-मुख्य अभिनेता के तौर पर अक्षय के करियर की शुरूआत ‘सौगंध’ फिल्म से हुई। इसके पहले भी मार्शल आर्टस के प्रशिक्षक के रोल में उन्हें ‘आज’ फिल्म में मौका मिला लेकिन उसमें उनकी बिना श्रेय भूमिका थी। शुरूआती दौर में उनकी फिल्मों को खास प्रतिक्रिया नहीं मिली लेकिन उनकी खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने उन्हें बाॅलीवुड का ‘खिलाड़ी कुमार’ बना दिया।
.अक्षय कुमार से जुडी रोचक बातें ..।।।।
1-अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है।  वह आर्मी अफसर हरिओम भाटिया के बेटे हैं।  अक्षय कुमार के होम प्रोडक्शन का नाम भी उनके पिता के नाम पर है- हरी ओम प्रोडक्शंस। 
2-अक्षय को बचपन से ही मार्शल आर्ट्स और तायकांडो का शौक था।  वह तायकांडो में ब्लैक बेल्ट से सम्मानित भी किये जा चुकें हैं। उन्होंने बैंगकॉक में मुए थाई भी सीखा है।
3-  अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता बनने से पहले बैंगकॉक में वेटर और कुक का काम करते थे। 
4- अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं, लेकिन वह इसका शो ऑफ़ कभी भी पब्लिकली नहीं करते, वो यही चीज अपने बच्चो को बताते हैं। इतना ही नहीं जब उन्होंने अपनी बेटी नितारा का एडमिशन प्ले स्कूल में कराया था. तो आम मां-बाप की तरह उन्होंने भी लाइन में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा थी।
5- अक्षय कुमार के पास पैसे की कमी नहीं है लेकिन वह महीने में सिर्फ पांच से दस हज़ार ही खर्च करते हैं। 
6-अक्षय कुमार शाम 7 बजे से पहले अपना डिनर करते हैं।  उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, कि 7 बजे के आपकी शरीर कैलोरी को बर्न नहीं करती।  मैं सुबह भी जल्दी उठता हूँ ताकि अपने रूटीन को फॉलो कर सकूँ। 
7-अक्षय कुमार नें अपने फ़िल्मी करियर में करीबन आठ फिल्मों में विजय और सात फिल्मों में राज का किरदार निभाया है।
8- कलर्स शो खतरों के खिलाडी होस्ट करने के अलावा वह नेशनल जियोग्राफिक चैनल के लिए मार्शल आर्ट्स डॉक्यूमेंट्री  'सेवन डेडली आर्ट्स विद अक्षय कुमार भी होस्ट कर चुके हैं।
9- हिंदी सिनेमा में अक्षय का दूसरा नाम एक्शन खिलाडी है उसके पीछे भी एक कारण हैं।  दरअसल हिंदी सिनेमा में अक्षय ने करीबन आठ फ़िल्में की हैं जो खिलाडी नाम से हैं-खिलाडी, मैं खिलाडी तू अनाड़ी, खिलाडियों का खिलाडी, इंटरनेशनल खिलाडी, सबसे बड़ा खिलाडी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाडी, खिलाडी 420, खिलाडी 786।
10- एक्शन खिलाडी की तरह अक्षय कुमार ने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में पुलिस अफसर की भूमिका अदा की है- कायदा कानून,मोहरा,  मैं खिलाडी तू अनाड़ी,पांडव, सबसे बड़ा खिलाडी, तू चोर मैं सिपाही,इंसाफ, दावा, तराजू, अंगारे, मेरी बीवी का जवाब नहीं, खाकी, पुलिस फ़ोर्स,आन-मेन ऐट वर्क, राउडी राठौर।
अक्षय कुमार के बहुचर्चित अफेयर....
1- अक्षय की पहली गर्लफ्रेंड पूजा बत्रा
कहा जाता है कि फिल्मों में आने से पहले अक्षय का अफेयर उस दौर की मशहूर मॉडल पूजा बत्रा के साथ था। यहां तक की दोनों की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन फिल्मी दुनिया की चकाचौंध का असर इस रिश्ते पर पड़ा और दोनों अलग हो गए ऊप्स रेखा से भी रहा अफेयर अपनी हमउम्र हीरोइन्स से रोमांस करने के लिए मशहूर अक्षय कुमार के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड की एवरग्रीन हिरोइन रेखा के साथ भी सुनाई दिए। माना जाता है कि फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब .
अक्षय कुमार के बेटे आरव बेहद हैंडसम हो गए हैं। अगर यकीन नहीं आ रहा तो ये तस्‍वीरें देख लीजिए। साथ में एक मिस्‍ट्री गर्ल भी है। .आपको बता दे कि बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और बेटे आरव की हाइट को लेकर चर्चा में बने हुए है । बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव अभी फिलहाल 14 साल के ही है पर वो अपने पापा से लम्बा है सभी ये देखकर हैरान थे कि अक्षय कुमार के बेटे आरव कितनी जल्दी बड़ा हो गया है। वैसे आरव को अपने पापा अक्षय कुमार की तरह स्पोर्ट्स का खासा शौक है और कराटे की कई विधाओं की उसके पास जानकारी है।
आपको बता दे कि बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की हाइट 5.9 फीट हैं जो भारतीय मापदंड के ह‍िसाब से ठीक है और वही बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना की हाइट की बात करे तो उनकी हाइट 5.3 फीट है ।बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव स्मार्ट के साथ वह किसी हॉलीवुड टीनएज फिल्म का हीरो लगता है।वैसे तो हर पिता अपने बेटे के फ्यूचर के बारे में सोचता है वही बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी अपने बेटे आरव के बारे में जरूर सोचते होंगे कि उनका बेटा भी उनसे भी आगे जाएगा और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी अपने बेटे आरव को लेकर प्राउड फील करते होंगे।देखते हैं कि बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव भी अपने पापा की तरह बॉलीवुड में कदम रखेंगे या फिर आरव ने अपने फ्यूचर के बारे में और ही कुछ सोच रखा है।अक्षय कुमार की बातों से साफ़ हो गया है की वो भले ही बॉलीवुड स्टार हैं लेकिन वो अपने बेटे पर इसका प्रेशर नहीं डालेंगे। वो चाहते हैं की आरव अपने सापको को पूरा करें और आरव जिस तरह की सिंपल ज़िन्दगी जी रहे हैं उससे ये बिलकुल भी नहीं लगता की उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड में जाने की कोई दिलचस्पी है। वो बाकी स्टारकिड्स की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते। ना ही पार्टीज करते हैं और ना ही दोस्तों के साथ ज्यादा हैंगआउट करते हैं।

यदि आपको यह खबर अच्छी लगी तो दोस्तों इसे शेयर करें और आगे भी ऐसी खबरें पढ़ने के लिए
FoLLow बटन पर क्लिक करें...||

Comments