जीवन की अच्छाइयां 15 कारण.।

जीवन में सफल होने के लिए कुछ अच्छी आदते कहा  जाता है की हम जो इंसान के रूप में ये जिन्दगी पाते है वो हमारे कई जन्मो के अच्छे कर्मो का फल होता है जिससे हम इन्सान के   रूप में जन्म लेते है और जब हम इंसान के के रूप में जन्म तो ले लेते है लेकिन हम अपने अछे या बुरे कर्मो के द्वारा के द्वारा अपनी जिन्दगी युही गवा देते है तो जब हम यदि इस जिन्दगी को सार्थक बनाना चाहते है तो हमे इस जिन्दगी में इतने अच्छे कर्म करने चाहिए की हमारे जाने के बाद भी लोग हमे याद करे और जब भी किसी अच्छाई का जिक्र हो तो हमारा नाम भी लिया जाय हमे ऐसी जिन्दगी जीने का प्रयाश करना चाहिए तो क्यू न हम सभी ऐसी ही अपने जिन्दगी में शामिल कर ले जिससे हमारा जीवन और सुन्दर हो जाए और हम एक अच्छे इन्सान के रूप में बन जाए तो आईये जानते है कुछ ऐसी ही अच्छी आदते जो हमारी जिन्दगी की सोच को बदल दे 15 कारण.।
(1).कुछ अच्छी आदते ....
     अपनी जिन्दगी  को  सफल बनाने के लिए हमे इन  अच्छी आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए .।
(2).मदद की भावना....
     हमे अपनी लाईफ में लोगो के प्रति अपने मन में भावना का भाव रखना चाहिए अब लोग सोचते है की हम क्यू दुसरो की मदद करे तो अगर यही सब सोचने लगे तो जरा आप सोचिये की आप को किसी भी चीज की शख्त जरूरत हो और वो चीज मागने पर भी आपका कोई लाईक न करे तो उस समय हमे कैसा प्रतीत होगा.।
(3).कुछ पाना है तो पहले देना सीखना चाहिए....
     शायद कोई भी नही चाहेगा की लोग हमारी मदद न करे क्यू की आवश्यकता हर इन्सान की जरूरत होती है और क्या पता कब किसको कहा हमे दुसरो के Help की जरूरत आन पड़े तो यदि हमे किसी भी चीज को पाना है तो सबसे पहले मदद की भावना भी रखनी चाहिए.।
(4).हमेशा सच बोलना.....
     बड़े से बड़े महापुरुष को हम सभी देखे तो वे अपने जीवन में हमेशा सत्य के रास्ते पर ही चले और जीवन भर सच्चाई को अपने पास रखे, सत्य बोलना महापुरूषों की निशानी है तो हमे भी हमेशा सत्य की राह का अनुसरण करना चाहिए अक्सर लोगो के मुह से ये कहते हुए सुना जा सकता है की क्या करे यार काम को निकालने के लिए झूठ बोलना पड़ता है यही बात जब लोग कहते है तो वे अपने सत्य बोलने की क्षमता को सीधे तौर पर छुपाते है और ऐसा वे बार बार करते है क्यू की ये आदत उनके स्वाभाव में समा जाता है.।
(5).एक बार सत्य बोलना हजार झूठ बोलने से कही बेहतर है.....
    और लेकिन जब हम सत्य बोलकर किसी काम को करते है तो हमे सिर्फ एक बार ही सत्य कहने के लिए हिम्मत जुटानी पड़ती है और बार बार झूठ बोलने से बच जाते है.।
(6). त्याग की भावना......
       यदि देखा जाय तो आजकल अक्सर अपने ही परिवार के लोग छोटी छोटी बातो पर जैसे जमीन विवाद या पैसे, धन के बटवारे को लेकर आपस में कलह जरुर होता है और ऐसा इसलिए होता है की जब सभी केवल अपने हितो को ध्यान में रखते है तो उन्हें फिर दुसरो की परवाह खत्म हो जाती है और यही किसी भी परिवार में कलह का कारण बनती है लेकिन जब माँ बाप अपने एक साथ अपने सारे बच्चो का पालन पोषण करते है तो कभी भी उन बच्चो में कलह नही होता है और यदि होता भी है तो माँ बाप अपने हिस्से का भी अपने बच्चो को देने के लिए तैयार रहते है जिससे उनका परिवार हसी ख़ुशी जीवन व्यतीत करता है.।
(7).त्याग महापुरुषों की निशानी है.....
      तो क्या हम सभी अपनो की ख़ुशी के लिए एक छोटी सी त्याग नही कर सकते क्या, यदि हां तो निश्चित ही अपने दूर होने भी वाला भी हमे अपना सकता है इसलिए अपने मन में त्याग की भावना जरुर रखनी चाहिए.।
(8).सदा बडो के आशीर्वाद में रहना......
आशीर्वाद एक ऐसी चीज है जब किसी को अपने से बडो का आशीर्वाद मिलता है तो निश्चित ही सफलता उनके कदम चूमती है यानी आज के इस भागमभाग भरी जिन्दगी में लोगो के पास अपने से बड़े बूढ़े माँ बाप के लिए समय ही नही बचा जिससे उनकी बुढ़ापे में सेवा कर उनका आशीर्वाद ले सके.।
(9).बडो का आशीर्वाद जीवन में उर्जा का संचार करती है.....
      लेकिन जब कोई अपने से बडो का Respect करता है और उनके आशीर्वाद का लाभ लेता है तो निश्चित ही यदि उसके जीवन में अड़चन आती है तो यही आशीर्वाद उनके लिए विल का कार्य करते है जो आगे बढने के लिए प्रेरित करते है इसलिए हमे जब भी मौका मिले हमे अपने बूढ़े माँ बाप की सेवा जरुर करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद हमेशा लेना चाहिए.।
(10).मित्रवत व्यवहार.....
        हमारे जीवन में मित्रता के रिश्ते बहुत ही खास होते है क्यू की जब किसी को हम अपना मित्र बनाते है तो हमारे सुख दुःख भी अपने मित्र के साथ जुड़ जाते है इसलिए हमें लोगो के साथ हमेसा मित्रवत व्यव्हार रखना चाहिए क्यू की जब हम किसी को अपना मित्र मानते है .।
(11). स्वयं पर भरोसा....
        खुद पर विस्वास ऐसी मनोभावना है! जो आपके हर एक काम में आपका पहला साथी होता है! जब भी आप कोई काम सुरु करते है! तो उसमे जी तोड़ मेनहत करना से पहले आपको अपना आप पर भरोसा होना चाहिए तभी वह काम आपका सफल होगा! यदि आपके अंदर ऐसा विस्वास है! की आप जो काम सुरु करने जा रहे है! उसको उसके अंजाम तक पंहुचा सकते है! तो आपको उस काम में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है यदि आपको अपना आप पर भरोसा नहीं होगा तो आप ठीक उसी प्रकार हो जाएंगे जो अपने योग्ता पर काम और दूसरे की सलाह पर ज्यादा भरोसा करता है! आपको दूसरे के सलाह से ज्यादा अपने आप पर भरोसा होना चाहिए!
(12). योग्यता
        किसी भी चीज़ में सफल होने के लिए आपकी योग्यता आपने सबसे बड़ा हथियार है! यदि हम बात करे एक सफल या फिर असफल लोग की तो उन दोनों में केवल योग्यता का ही फर्क होता है बहुत से लोग ऐसे है जो मेनहत तो बहुत करते है! लेकिन योग्यता के सवाल को हमेशा टाल देते है! यदि आप अपनी योग्यता के सवाल को टाल जाते है तो आपकी सफलता हमेशा अधूरा रास्ता तय करती है यदि आपको सीधे रह कर सफल बनना है! तो अपनी योग्यता अपने समकछो से बढ़िया बनाने की हमेशा कोशिश करे! आपकी योग्यता आपकी सफलता में बहुत बड़ा रोले निभाती है!
(13). योजना......
          यदि आपको खुद पर भरोसा है और आपके पास योग्यता भी है! लेकिन आपके काम करने का तरीका ब्यवस्थित नहीं है! तो ना ही आपकी ज़िंदगी ब्यवस्थित होगी और ना ही आपकी आमदनी! जबतक आप किसी भी काम को योजना बन कर नहीं करेंगे तब तक आपको उस काम में सफलता मिलने का चांस बहुत ही कम होगा बहुत से सीधे लोगो की यही परेशानी होती है! की उनके पास किसी भी काम के लिए योजना बनने का हुनर नहीं जानते है जिसके कारण उनको बार बार असफलता मिलती है जब हम अपने आश पास के उन लोगो को देखते है जो योजना बन कर अपने काम में सफल होते है तो उनकी सफलता देख कर हम लोग यही कहते है “भले लोगो का जबाना ही नहीं है लेकिन ऐसी बात नहीं है यदि आप अपने आपको सफल बनने के लिए बढ़िया योजना और बैकअप तैयार रखे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी इसलिए किसी भी काम को सुरु करने से पहले उस काम की एक बढ़िया योजना होना जरुरी है योजना के साथ किया गया काम जरूर सफल होता है!
(14). हमेशा बड़ा सोचो.....
         ज्यादातर लोग अपना गोल बहुत ही छोटा सेट करते हैं और उसे प्राप्त कर खुश हो जाते हैं जबकि कुछ लोग बहुत बड़ा गोल पाने की कोशिश तो करते हैं लेकिन हासिल नहीं कर पाते. इसलिये आप अपना गोल काफी सोच समझ कर सेट करें और बड़ा सोचें.
(15). यह पता लगायें कि आपको क्या करना अच्छा लगता है और उसी काम को करें.... 
         काम यदि आपकी रूचि के अनुसार होता है तो आप उसमे अपना 100 प्रतिशत देते हैं. यदि आप अपना काम अच्छे से करते हैं और इसके बदले आपको कुछ भी नहीं मिलता है तो आप समझिये कि आप सफलता के मार्ग पर अग्रसर हैं अपने जीवन को संतुलित बनाना सीखें हमारे जीवन में निरंतर कई तरह की लड़ाईयां चलती रहती हैं पारिवारिक और व्यवसायिक, शांति और कलह आदि. हम किसी में निपुण नहीं हो सकते लेकिन इसे हम कैसे करते हैं यह हमारी सफलता को सुनिश्चित करती है जीवन में अगर संघर्ष न हों, चुनौतियाँ न हों तो मनुष्य के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास नहीं हो पाता। बिना कड़ी मेहनत के जो सफलता पाई जाती है, वह महत्वहीन होती है, असंतोष देती है। परिस्थितियों से जूझते हुए, कठिनाइयों से लड़ते हुए यदि हिम्मत न हारी जाए तो सफलतारुपी मंज़िल ज़रुर मिलती है। चुनौतियों से लड़ते हुए, संघर्ष करते हुए ही व्यक्ति की जीवात्मा के उपर छाया हुआ अंधेरा छँटता है और जीवन प्रकाशित होता है।अतः इसलिए यह कहा जाता है कि प्रखर और प्रतिभाशाली बनने के लिए संघर्ष और चुनौतियों को हर कदम पर स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

(नमस्कार दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर और लाइक करना ना भूलें और जानकारी के लिए फॉलो करते रहे.|)

Comments